×

Lok Sabha Election 2024 Voting: छठे चरण के तहत 8 राज्यों की 58 सीटों पर मतदान समाप्त, कुल 58.82% वोटिंग, पश्चिम बंगाल सबसे आगे

Lok Sabha Election 2024: छठे चरण में देश के सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 58 लोकसभा सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है। इस फेज में कुल 58.82 प्रतिशत वोटिंग हुई।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 25 May 2024 1:32 PM GMT (Updated on: 25 May 2024 2:05 PM GMT)

Lok Sabha Election 2024 Sixth Phase: छठे चरण में देश के सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 58 लोकसभा सीटों पर आज मतदान समाप्त हो गया। इन सभी लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी शोर गुरुवार की शाम को ही थम गया था। जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में मतदान होना था, मगर इसे स्थगित कर दिया गया था।,अब यहां आज यानी छठे चरण में मतदान हुआ।

छठे चरण के मतदान में तीन केंद्रीय मंत्रियों और तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों की किस्मत का फैसला होना है। छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों के साथ ही बलरामपुर जिले की गैसंडी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हुआ।

Live Updates

  • 25 May 2024 8:36 AM GMT

    दोपहर 1 बजे तक 39.13 फीसदी मतदान

    Lok Sabha Election 2024 Voting Live: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 6 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों की 58 सीटों के लिए मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक 39.13 फीसदी तक वोट पड़े हैं।

    बिहार में 36.48 फीसदी

    हरियाणा में 36.48

    जम्मू-कश्मीर में 35.22

    झारखंड में 42.54

    दिल्ली में 34.37

    ओडिशा में 35.69

    उत्तर प्रदेश में 37.23

    पश्चिम बंगाल में 54.80 प्रतिशत वोट पड़े हैं।

  • 25 May 2024 8:03 AM GMT

    पश्चिम मेदिनीपुर से भाजपा उम्मीदवार ने लगाए आरोप

    Lok Sabha Election 2024 Voting Live: पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर में संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने जारी वोटिंग के दौरान आरोप लगया है। उनका कहना है कि भाजपा के पोलिंग एजेंटों को केशियारी में मतदान केंद्रों के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है, क्योंकि संसदीय क्षेत्र में मतदान चल रहा है। क्या आप नहीं देख रहे हैं कि हमारी पार्टी के पोलिंग एजेंट को यहां से बाहर भेज दिया गया है? आप पश्चिम बंगाल पुलिस को मतदान केंद्र के अंदर क्यों आने दे रहे हैं?। वह वहां मौजूद केंद्रीय बल के जवानों से कहती हैं।

     

  • रामवीर सिंह बिधूड़ी ने तुगलकाबाद ने डाला वोट
    25 May 2024 7:51 AM GMT

    रामवीर सिंह बिधूड़ी ने तुगलकाबाद ने डाला वोट

    Lok Sabha Election 2024 Voting Live: दक्षिणी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी ने शनिवार छठवें चरण के मतदान के दौरान ससंदीय क्षेत्र में स्थित तुगलकाबाद गांव के सीनियर सैकंडरी स्कूल में बूथ नंबर 50 पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने अपने उंगली की स्याही दिखाते हुए दिल्ली वासियों को इस बार अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

  • केंद्रीय मंत्री लेखी ने किया मतदान, बोलीं- मोदी सरकार बन रही
    25 May 2024 7:48 AM GMT

    केंद्रीय मंत्री लेखी ने किया मतदान, बोलीं- मोदी सरकार बन रही

    Lok Sabha Election 2024 Voting Live: केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में दिल्ली की सभी 7 सीटों पर डाले जा रहे वोट के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं सभी से आग्रह करती हूं कि वे बाहर आएं और मतदान करें। यह लोकतंत्र का त्योहार है और सभी को मतदान करना चाहिए... हमारी सरकार एक बार बनने जा रही है।

  • MS धोनी ने रांची में परिवार के साथ किया मतदान
    25 May 2024 7:42 AM GMT

    MS धोनी ने रांची में परिवार के साथ किया मतदान

    Lok Sabha Election 2024 Voting Live: झारखंड में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने लोकसभा चुनाव के लिए वोट डालने रांची में बने एक पोलिंग बूथ पर पहुंचें और उन्होंने यहां वोट कास्ट किया। इस दौरान उनके साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। 

  • नूपुर शर्मा ने दिल्ली किया मतदान
    25 May 2024 7:39 AM GMT

    नूपुर शर्मा ने दिल्ली किया मतदान

    Lok Sabha Election 2024 Voting Live: भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में अपने बच्चों के संग वोट कास्ट किया।

  • सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने परिवार संग किया मतदान
    25 May 2024 7:11 AM GMT

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने परिवार संग किया मतदान

    Lok Sabha Election 2024 Voting Live: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, उनकी पत्नी अनुपमा चौहान ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर पहुंच कर वोट डाला। बता दें कि दिल्ली लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में दिल्ली की सभी सातों सीटों पर वोट डाल जा रहे हैं।

  • कपिल सिब्बल ने परिवार संग किया मतदान
    25 May 2024 6:46 AM GMT

    कपिल सिब्बल ने परिवार संग किया मतदान

    Lok Sabha Election 2024 Voting Live: वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने अपनी पत्नी संग लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद दोनों लोगों ने उंगली में लगी स्याही दिखाकर प्रदेश के लोगो को घर से बाहर निकलकर वोट डालने के लिए प्रेरित किया।

  • विजेंद्र गुप्ता ने पत्नी संग रोहिणी में डाला वोट
    25 May 2024 6:42 AM GMT

    विजेंद्र गुप्ता ने पत्नी संग रोहिणी में डाला वोट

    Lok Sabha Election 2024 Voting Live: वरिष्ठ नेता एवं विधायक विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली के रोहिणी में पोलिंग बूथ पर अपनी पत्नी और पड़ोसियों के साथ लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाला है।

  • 25 May 2024 6:24 AM GMT

    सुबह 11 बजे तक 25.76 फीसदी मतदान

    Lok Sabha Election 2024 Voting Live: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 6 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों की 58 सीटों के लिए मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक देश भर में 25.76 फीसदी मतदान हुआ है। इसमें सबसे अधिक वोटिंग बंगाल में देखने को मिली है, जबकि सबसे कम मतदान ओडिशा में हुई है।

    राज्यों इतने फीसदी पड़े वोट

    बिहार में 23.67 फीसदी

    हरियाणा में 22.09

    जम्मू-कश्मीर में 23.11

    झारखंड में 27.80

    दिल्ली में 21.69

    ओडिशा में 21.30

    उत्तर प्रदेश में 27.06

    पश्चिम बंगाल में 36.88 प्रतिशत वोट पड़े हैं।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story