×

Lok Sabha Election 2024 Voting: छठे चरण के तहत 8 राज्यों की 58 सीटों पर मतदान समाप्त, कुल 58.82% वोटिंग, पश्चिम बंगाल सबसे आगे

Lok Sabha Election 2024: छठे चरण में देश के सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 58 लोकसभा सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है। इस फेज में कुल 58.82 प्रतिशत वोटिंग हुई।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 25 May 2024 1:32 PM GMT (Updated on: 25 May 2024 2:05 PM GMT)

Lok Sabha Election 2024 Sixth Phase: छठे चरण में देश के सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 58 लोकसभा सीटों पर आज मतदान समाप्त हो गया। इन सभी लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी शोर गुरुवार की शाम को ही थम गया था। जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में मतदान होना था, मगर इसे स्थगित कर दिया गया था।,अब यहां आज यानी छठे चरण में मतदान हुआ।

छठे चरण के मतदान में तीन केंद्रीय मंत्रियों और तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों की किस्मत का फैसला होना है। छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों के साथ ही बलरामपुर जिले की गैसंडी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हुआ।

Live Updates

  • केजरीवाल ने परिवार संग डाला वोट, दिल्ली में 21 फीसदी मतदान
    25 May 2024 6:12 AM GMT

    केजरीवाल ने परिवार संग डाला वोट, दिल्ली में 21 फीसदी मतदान

    Lok Sabha Election 2024 Voting Live: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ दिल्ली के सिविल लाइंस बूथ पर मतदान किया है। बता दें कि दिल्ली में 11 बजे तक 21.69 फीसदी वोटिंग हुई।

    जानिए सीटों पर वोटिंग फीसदी

    चांदनी चौक- 18.55%

    ईस्ट दिल्ली-22.41%

    न्यू दिल्ली-19.18%

    नॉर्थ ईस्ट दिल्ली-24.49%

    नॉर्थ वेस्ट दिल्ली-22.67%

    साउथ दिल्ली-21%

    वेस्ट दिल्ली-21.56%

  • अरविंदर सिंह लवली ने किया मतदान
    25 May 2024 5:50 AM GMT

    अरविंदर सिंह लवली ने किया मतदान

    Lok Sabha Election 2024 Voting Live: भाजपा के स्टार प्रचारक सरदार अरविंदर सिंह लवली ने अपने माता-पिता के साथ दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला है। बता दें कि अरविंदर सिंह लवली दिल्ली में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार थे। वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे। लवली हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए।

  • मनोज तिवारी और अजय महावार ने यमुना विहार में डाला वोट
    25 May 2024 5:44 AM GMT

    मनोज तिवारी और अजय महावार ने यमुना विहार में डाला वोट

    Lok Sabha Election 2024 Voting Live: दिल्ली के उत्तर पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार एवं मौजूदा सांसद मनोज तिवारी ने यमुना विहार में बने पोलिंग बूथ पर वोट डाला। उनके साथ विधायक अजय महावार भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

  • चादंनी चौक से भाजपा उम्मीदवार खंडेलवाल ने परिवार संग डाला वोट
    25 May 2024 5:18 AM GMT

    चादंनी चौक से भाजपा उम्मीदवार खंडेलवाल ने परिवार संग डाला वोट

    Lok Sabha Election 2024 Voting Live: दिल्ली के चांदनी चौक से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल ने आज सुबह 7 बजे अपने परिवार संग लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाला है। वोट डालने के लिए उनके संग उनकी 84 वर्षीय मां, पत्नी, बेटियां और भाई के साथ अन्य सगे संबंधी शामिल रहे।

  • 25 May 2024 4:57 AM GMT

    कपिल देव, महावीर फोगाट, बबीता फोगाट ने डाला वोट

    Lok Sabha Chunav 2024 Voting LIVE: चरखी दादरी, हरियाणा। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में पूर्व पहलवान महावीर फोगाट और भारतीय पहलवान बबीता फोगाट ने मतदान किया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने अपना मतदान करने के बाद कहा, मुझे बहुत खुशी है कि हम लोकतंत्र में हैं...। लोग अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए सही उम्मीदवार चुनें। यह अधिक महत्वपूर्ण है इससे हमेशा सही लोग आएंगे और देश बेहतर जगह पर जाएगा।

  • सीएम नवीन पटनायक ने डाला वोट
    25 May 2024 4:54 AM GMT

    सीएम नवीन पटनायक ने डाला वोट

    Lok Sabha Election 2024 Voting Live: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण और ओडिशा विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए भुवनेश्वर के एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

  • भारत जल्द बनेगा महाशाक्ति वाला देश
    25 May 2024 4:50 AM GMT

    भारत जल्द बनेगा महाशाक्ति वाला देश

    Lok Sabha Election 2024 Voting Live: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाला। मतदान करने के बाद आरिफ मोहम्मद ने कहा क यह लोकतंत्र का त्योहार है, भारत के लोगों की संप्रभुता के अधिकारों का उत्सव है। इसका हिस्सा बनना एक शानदार एहसास है। मेरा मानना है कि यह देश जल्द ही एक महाशक्ति बनेगा।

  • सोनिया और राहुल ने किया मतदान
    25 May 2024 4:44 AM GMT

    सोनिया और राहुल ने किया मतदान

    Lok Sabha Election 2024 Voting Live: दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के लिए राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी से साथ सेल्फी ली। 

  • आप सांसद स्वाति मालीवाल ने डाला वोट
    25 May 2024 4:23 AM GMT

    आप सांसद स्वाति मालीवाल ने डाला वोट

    Lok Sabha Election 2024 Voting Live: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद एवं पूर्व दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली एक मतदान केंद्र पर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

  • 25 May 2024 4:13 AM GMT

    सुबह नौ बजे तक पड़े 10.82 फीसदी वोट

    Lok Sabha Election 2024 Voting Live: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 6 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों की 58 सीटों के लिए मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी सुबह 9 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक 10.82 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

    बिहार में 9.66 फीसदी

    हरियाणा में 8.31

    जम्मू-कश्मीर में 8.99

    झारखंड में 11.74

    दिल्ली में 8.94

    ओडिशा में 7.45

    उत्तर प्रदेश में 12.33

    पश्चिम बंगाल में 16.54 प्रतिशत

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story