UP Politics: अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना, कहा परियोजनाओं में भारी भ्रष्टाचार

UP Politics: उन्होने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में गड्डा बन गया था जिसमें गाड़ियां गड्डे में चली गयीं थी। प्रदेश में भाजपा सरकार के समय सड़कों के निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है।

Anant Shukla
Published on: 14 March 2023 6:40 PM GMT
UP Politics: अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना, कहा परियोजनाओं में भारी भ्रष्टाचार
X

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। बड़ी परियोजनाएं भारी भ्रष्टाचार और अनियमितता की शिकार हो गयी हैं। भाजपा ने हर तरफ जहां परियोजनाओ की गुणवत्ता के साथ समझौता किया वही भ्रष्टाचार के साथ करार कर लिया है। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के साथ ऐसा करार किया है कि बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे में दरार ही दरार है। इससे पहले भी प्रधानमंत्री जी द्वारा बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे के उदघाटन के बाद हुई बारिस में एक्सप्रेस वे जगह-जगह टूट गया था।

सड़कों के निर्माण में बड़े पैमाने पर हुआ भ्रष्टाचार-अखिलेश

उन्होने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में गड्डा बन गया था जिसमें गाड़ियां गड्डे में चली गयीं थी। प्रदेश में भाजपा सरकार के समय सड़कों के निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। कई सड़कों की गिट्टियां निर्माण के साथ ही उखड़ गयी। ताजा मामला बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे में औरैया के बिचौलियां क्रांसिंग नम्बर 14 के पुल का है, जिसमे दरार आने से पुल के नीचे के हिस्से में प्लास्टर टूट कर गिर पड़ा।

15 मार्च को सपा प्रतिनिधिमंडल जाएगा जौनपुर

समाजवादी पार्टी का 9 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल दिनांक 15 मार्च 2023 को जनपद जौनपुर जायेगा। जौनपुर के ग्राम लोहिन्दा हटिया रामनाथ, थाना सुजानगंज में कमाल हुसैन की हुई हत्या की जानकारी लेने, घायलां एवं पीड़ित परिवार से मिलने हेतु प्रतिनिधि मण्डल ग्राम लोहिन्दा हटिया रामनाथ जनपद जौनपुर पहुंचेगा।

प्रतिनिधिमंडल में ये शामिल है

प्रतिनिधिमंडल में शैलेन्द्र यादव ललई पूर्व मंत्री, तूफानी सरोज विधायक, लकी यादव विधायक, पंकज पटेल विधायक, राम सिंह पटेल विधायक, डॉ0 रागिनी सोनकर विधायक, ओम प्रकाश दूबे (बाबा दूबे) पूर्व विधायक, लाल बहादुर यादव नि0 जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी एवं हिसामुद्दीन शाह नि0जिला महासचिव समाजवादी पार्टी शामिल है।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story