×

Lucknow University: पुरातत्व विभाग के छात्र पढ़ेंगे अयोध्या की खुदाई

Lucknow University: नई शिक्षा नीती 2020 के तहत लखनऊ विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास और पुरातत्व विभाग के छात्र अयोध्या की खुदाई के बारे में अपने स्नातक के पाठ्यक्रम में पढ़ेंगे।

Vertika Sonakia
Published on: 18 April 2023 7:52 PM GMT (Updated on: 18 April 2023 8:01 PM GMT)
Lucknow University: पुरातत्व विभाग के छात्र पढ़ेंगे अयोध्या की खुदाई
X
लखनऊ विश्वविद्यालय के पुरातत्व विभाग के छात्र अब पढ़ेंगे अयोध्या की खुदाई

नवीन शिक्षा नीती 2020 के तहत छात्रों को भारतीय संस्कृति इतिहास और वीरों के बारे में अवगत कराने के लिए नवीन पाठ्यक्रमों को जोड़ा गया है जैसे- अयोध्या की खुदाई, उरी सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा अटैक।

नवीन शिक्षा नीति 2020

भारत के वर्त्तमान प्रधानमंत्री शिक्षा नीति में संशोधन करके नयी शिक्षा नीति 2020 तैयार की है. नई शिक्षा नीति 5+3+3+4 पैटर्न पर आधारित है। नई शिक्षा नीति में पूर्व प्राथमिक स्तर यानि प्ले स्कूल की शिक्षा को जोड़ा गया है। बच्चों को शुरुआत के तीन साल प्ले स्कूल की तरह शिक्षा दिया जायेगा. और दूसरी कक्षा तक बच्चों को परीक्षा से मुक्त किया गया है। 2020 की नई शिक्षा नीति के तहत ‘मानव संसाधन विकास मंत्रालय’ का नाम परिवर्तित करके केवल ‘शिक्षा मंत्रालय’ रखा गया है।

नवीन शिक्षा नीती तथा 2020 के तहत पाठ्यक्रम

लखनऊ विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास और पुरातत्व विभाग के छात्र नवीन शिक्षा नीती 2020 के तहत स्नातक के चतुर्थ सेमेस्टर में पहली बार अयोध्या की खुदाई के बारे में अपने पाठ्यक्रम में पढ़ेंगे। इसके साथ ही अन्य प्राचीन स्थल जैसे- कालीबंगां, भीमबेटका, हस्तिनापुर के उत्खनन के बारे में भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

विशेषज्ञों का कहना

प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर पीयूष भार्गव कहते हैं “अयोध्या उत्तर प्रदेश राज्य के प्राचीन नगर है जिसका उल्लेख रामायण महाभारत और अन्य पुराणो में किया गया है। पुराणो के अनुसार इस नगर को इक्ष्वाकु के मनु द्वारा बसाया गया था। उसके बाद राम दशरथ आदि ने इस नगर राज किया। उन्होंने कहा कि ऐलैक्ज़ैण्डर कनिंघम जिन्हें फादर ऑफ आर्कियोलॉजी कहा जाता है उन्होंने बताया की अयोध्या का उल्लेख साकेत के रूप में हुआ था।

नई शिक्षा नीती के तहत अन्य विषयों में भी हुआ बदलाव

नई शिक्षा नीती के तहत पुरातत्व के पाठ्यक्रम के अलावा रक्षा शास्त्र विषय में इन युद्धो को शामिल किया जाएगा जिनके बारे में किताबों में कम जिक्र हुआ है। मुगल इतिहास से संबंधित कुछ अध्याय को समाप्त करने के बाद अब गलवान वैली युद्ध और उरी सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़ें विषय शामिल होंगे। इस संशोधित सिलेबस से छात्र भारतीय सेना की विजय की गाथा के बारे में जान सकेंगे।

Vertika Sonakia

Vertika Sonakia

Next Story