×

Carpet Animon in Zoo: लखनऊ चिड़ियाघर के मछलीघर में आया नया समुद्री जीव कारपेट एनीमोन

Carpet Animon in Zoo: लखनऊ चिड़ियाघर की मछलीघर में नया समुद्री जीव कारपेट एनीमोन लाया गया।

Vertika Sonakia
Published on: 1 April 2023 8:56 AM GMT
Carpet Animon in Zoo: लखनऊ चिड़ियाघर के मछलीघर में आया नया समुद्री जीव कारपेट एनीमोन
X
Carpet Animon Variety (Photo: Social Media)

Carpet Animon: लखनऊ चिड़ियाघर के समुद्री एक्वेरियम में दो कारपेट एनिमोन को रखा गया है। भारत के समुद्री तट पर दिखने वाली यह जीव जो फूलों की तरह दिखाई देते हैं अब आप को लखनऊ के चिड़ियाघर के मछलीघर में भी देखने को मिलेंगे।

चिड़ियाघर के निर्देशक का कहना

कारपेट एनिमोन को लेकर चिड़ियाघर के निर्देशक वीके मिश्र कहते हैं “जीव विज्ञान के छात्रों के लिए यह एक सुनहरा मौका है कि वह इसे प्रत्यक्ष देख सकते हैं और इस जीत पर शोध करने का उन्हें मौका प्राप्त होगा। इन्हें खाने में सप्ताह में एक बार मछली दी जाएगी। मछलीघर में जल्द ही स्टार्फिश को भी लाया जायेगा।

मछली विशेषज्ञ एवं मछलीघर के संचालक इंद्रमणी राजा कहते हैं “भारत के समुद्रों में कार्पेट एनिमोन अधिक मात्रा में पाई जाती है। अंडमान निकोबार द्वीप इनका मुख्य स्थान है। यह भोजन के लिए अपने आकार का प्रयोग कर छोटे कीड़े और छोटी मछलियों को आकर्षित करके उन्हें खा लेते है। यह ऐनिमोन और क्लाउनफिश मछलीघर में मित्रता में दिखाई देते हैं । यह ऐनिमोन क्लाउनफिश को सुरक्षा प्रदान करते हैं। बाकी सभी मछलियों को यह दबाकर मार देते हैं।

ऐनिमोन की प्रजातियां

ऐनिमोन खतरनाक और जहरीले होते हैं। मनुष्य इन को छू नहीं सकते क्योंकि अगर मनुष्य इन को छूता है तो उतनी खाल उनकी वह निकाल लेते हैं। इन के जहरीले होने के कारण इनके हमारे संपर्क में आने से हमें एंटीवेनम का चिकित्सकीय सहयोग लेना पड़ेगा।

लखनऊ चिड़ियाघर में समय समय पर आती नयी प्रजातियाँ

लखनऊ चिड़ियाघर को और बेहतर बनाने के लिए समय समय पर विभिन्न प्रकार की जीव जंतु और उनकी प्रजातियां देश विदेश से लाई जाती है जिससे लखनऊवासियों का मनोरंजन हूँ और नई प्रजातियां के बारे में शिक्षा भी प्राप्त हो। विज्ञान के प्रोफेसर और छात्र इन नयी प्राजातियों को देखकर शोध भी कर सकते हैं।

Vertika Sonakia

Vertika Sonakia

Next Story