×

Lucknow Weather Today: लखनऊ में बारिश इस दिन, आज आंधी-गरज के साथ गिरेंगे ओले !

Lucknow Ka Mausam 01 April 2023: लखनऊ में 01 अप्रैल को आंधी-पानी के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने बदले मौसम के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को बिना बिना मतलब घरों से न निकलने की सलाह दी गई है।

Aman Kumar Singh
Published on: 1 April 2023 7:09 AM GMT (Updated on: 1 April 2023 5:56 PM GMT)
Lucknow Weather Today: लखनऊ में बारिश इस दिन, आज आंधी-गरज के साथ गिरेंगे ओले !
X
प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 01 April 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बारिश का दौर फिर शुरू हो गया। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की सक्रियता के चलते दो दिनों से वर्षा और तेज हवाएं देखने को मिल रही है। शुक्रवार सुबह जब लखनऊ वासियों की नींद खुली तो छत और बालकनी गीली मिली। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों के लिए बारिश और तेज हवाएं शहरवासियों को परेशान करेगी। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य जिलों में बरसात और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर प्रदेश के मौमस में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। आंचलिक मौसम विभाग के पूर्वानुमान में प्रदेश में 30 मार्च से 2 अप्रैल तक बारिश की संभावना जताई गई थी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में इस प्रकार का बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बीच, लखनऊ डीएम सूर्यपाल गंगवार ने कहा, 'मौसम विभाग द्वारा बिजली कड़कने, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। लखनऊ वासी सतर्क रहें। अनावश्यक रूप से अपने घरों से न निकलें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहे।'

लखनऊ में झमाझम बारिश, छाया घटाटोप अंधेरा

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी बुलेटिन में कहा है कि, 3 और 4 अप्रैल को वेस्ट यूपी में बरसात हो सकती है। लखनऊ में शुक्रवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। जिससे मौसम ठंडा रहा। शाम होते-होते घटाटोप बादलों ने समय से पहले अंधेरा कर दिया। बादल और बारिश के कारण दिन में तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गौरतलब है कि, लखनऊ में बीते 3-4 दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही थी। हालांकि, रिमझिम बूंदों ने तपिश से राहत दिलाई। बारिश से मौसम एक बार फिर सुहावना हो गया है।

मार्च में 3 बार बदला मौसम, IMD का अलर्ट

मार्च महीने में ये तीसरा मौका है जब बड़ा मौसमी बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 27 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसमी चेतावनी में बताया गया है कि इस दौरान 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी। गरज और चमक के साथ वर्षा होती रहेगी। विभाग ने ओले गिरने की भी संभावना जाहिर की है। IMD का अलर्ट लखनऊ के लिए भी है।
आज तेज बारिश के आसार, ओले भी गिरेंगे

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र की ओर से जारी चेतावनी के मुताबिक, राजधानी लखनऊ में 2 अप्रैल तक मौसम में बदलाव रहेगा। शनिवार को भी राजधानी में बारिश के आसार हैं। शुक्रवार शाम से ही अधिकतम तापमान में करीब 6 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जबकि, न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। शनिवार को लखनऊ समेत यूपी के अन्य जिलों में तेज बारिश होगी। कहीं-कहीं ओले भी गिरेंगे। तापमान में गिरावट का असर रविवार को भी रहेगा।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story