×

Lucknow Zoo: बाघों ने पानी में की मस्ती, जिसे देख दर्शक हुए आनंदित

Lucknow Zoo: लखनऊ वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में भीषण गर्मी के चलते सफ़ेद शेरों ने गर्मी से राहत पाने के लिए पानी में जमकर मस्ती करी। इन सफ़ेद शेरों की मस्ती देखने के लिएउनके बाड़े के बाहर लगी दर्शकों की भारी भीड़।

Vertika Sonakia
Published on: 17 April 2023 8:38 PM GMT
Lucknow Zoo: बाघों ने पानी में की मस्ती, जिसे देख दर्शक हुए आनंदित
X
लखनऊ चिड़ियाघर में पानी में मस्ती करता सफ़ेद शेर का झुंड

लखनऊ में गर्मी अपनी प्रचंड सीमा पर है। इस वर्ष गर्मी ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। राजधानी लखनऊ में लोग तो इस गर्मी से परेशान है ही साथ में जानवरों को भी इस गर्मी का मौसम सताने लगा है।

भीषण गर्मी के मौसम में पानी में मस्ती करते दिखे सफेद शेर

सभी लोग गर्मी के मौसम में निजात पाने के लिए तमाम साधन ढूढ़ ही लेते है। ऐसे में लखनऊ प्राणी उद्यान के जानवर कैसे पीछे रह सकते हैं। लखनऊ चिड़ियाघर में सफेद शेरो के एक समूह ने भी इस गर्मी से निजात पाने का साधन ढूँढ ही लिया है। चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने शेरों के बाड़े में पानी भर दिया है और भीषण गर्मी के मौसम में शेर पानी में मज़े करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पानी में उनकी मस्ती देखकर उनके बाड़े के बाहर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी पड़ी है।

शेरों की मस्ती देख दर्शक हुए आनंदित

शेरों की मस्ती देख बच्चे और बूढ़े सभी आनंदित हो गए। इन सफेद शेरों के बाड़े के बाहर पूरे दिन लोगों का तांता- बाता लगा रहा। कुछ पर्यटक बोले कि इतनी भीषण गर्मी में शेरों को पानी में मस्ती कर देखते हुए मन प्रसन्न हो गया। लेकिन इतने गर्म मौसम में कुछ ही जानवर देखने को मिले। ज़्यादातर जानवर अपने बाड़े में अंदर आराम कर रहे थे।

जानवरो को गर्मी से बचाने के लिए चिड़ियाघर में लगाए जाते है कूलर

प्रत्येक वर्ष इस भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए लखनऊ प्राणी उद्यान के कर्मचारी जानवरो और पक्षियों के लिए कूलर और घास के पर्दे लगाते है। जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए पानी के फ़व्वारे भी लगाए जाते है। तपती गर्मी में शेर, बाघ के साथ ही अन्य जानवरों के लिए अस्थाई तौर पर छप्पर की व्यवस्था भी करी जाती है।

Vertika Sonakia

Vertika Sonakia

Next Story