×

Lucknow News: भाजपा कार्यकर्ताओं का समूह असंभव को संभव बनाने में सक्षम है- भूपेंद्र चौधरी

Lucknow News: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि मोदी जी गांव, गरीब, किसान की उन्नति तथा विकास पथ पर बढ़ते हुए आर्थिक व सामरिक शक्ति संपन्न राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। भाजपा का कार्यकर्ता मोदी जी के संकल्प की सिद्धि के लिए सतत क्रियाशील है।

Durgesh Bhatt
Published on: 5 May 2023 10:50 PM GMT
Lucknow News: भाजपा कार्यकर्ताओं का समूह असंभव को संभव बनाने में सक्षम है- भूपेंद्र चौधरी
X
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी (Pic: Social Media)

Lucknow News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि कार्यकर्ता विनम्रता, अनुशासन, परिश्रम के साथ अंत्योदय पथ पर बढ़ते हुए विजय के नित-नूतन आयाम गढ़ रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बदायूं, पीलीभीत तथा बरेली में कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित करते हुए कहा कि ध्येय पथ पर बढ़ता हुआ लक्ष्य के प्रति सजग भाजपा कार्यकर्ताओं का समूह असंभव को संभव बनाने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तथा मुख्यमंत्री योगी जी वैभवशाली राष्ट्र निर्माण के लिए अहर्निश कार्य कर रहे हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि मोदी जी गांव, गरीब, किसान की उन्नति तथा विकास पथ पर बढ़ते हुए आर्थिक व सामरिक शक्ति संपन्न राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। भाजपा का कार्यकर्ता मोदी जी के संकल्प की सिद्धि के लिए सतत क्रियाशील है। विपक्षी दल निरंतर देश के विकास की गति रोककर फिर परिवारवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण व आतंकवाद को पोषित करने वाली राजनीतिक संस्कृति के पुनर्जन्म के सपने देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संपर्क व संवाद के माध्यम से लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाएं तथा अंत्योदय की विचारधारा जनता तक पहुंचाकर विपक्ष के षड्यंत्र को समाप्त कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता विचारधारा के लिए काम करता है और उस विचारधारा में प्रभु श्री राम के जन्म स्थान पर भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण, कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति, वैभवशाली राष्ट्र निर्माण, अंत्योदय संकल्प के साथ गांव, गरीब, किसान, नौजवान की आर्थिक उन्नति तथा सांस्कृतिक पुनरुत्थान का संकल्प समाहित है। चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की परिश्रम से निर्मित बूथ की अभेद्य व्यूह रचना तथा मोदी-योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां नगर निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी विजय का माध्यम बनेगी।

Durgesh Bhatt

Durgesh Bhatt

Next Story