×

MP Politics: कांग्रेस ने जनता से किए 5 वादे, बोले- कर्नाटक में हमने वादा निभाया, अब MP में निभाएंगे

Madhya Pradesh Politics: कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश की जनता से पांच वादे किए हैं। कांग्रेस ने कहा है कि सरकार बनते ही महिलाओं के खाते में 15,00 रुपए प्रति महीन डाले जाएंगे। गैस सिलेंडर सिर्फ 500 सौ रुपए में, बिजली 100 यूनिट माफ, 200 यूनिट हाफ, किसानों का कर्ज माफ, पुरानी पेंशन योजना लागू करने समेत पांच वादे किए हैं।

Jugul Kishor
Published on: 22 May 2023 2:52 PM GMT (Updated on: 29 May 2023 1:09 PM GMT)
MP Politics: कांग्रेस ने जनता से किए 5 वादे, बोले- कर्नाटक में हमने वादा निभाया, अब MP में निभाएंगे
X
सांकेतिक तस्वीर ( सोशल मीडिया)

Madhya Pradesh Politics: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। जीत हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी ने आज सोमवार (22 मई) को मध्यप्रदेश की जनता से पांच वादे किए हैं। कांग्रेस ने कहा है कि सरकार बनते ही महिलाओं के खाते में 15,00 रुपए प्रति महीन डाले जाएंगे। गैस सिलेंडर सिर्फ 500 सौ रुपए में, बिजली 100 यूनिट माफ, 200 यूनिट हाफ, किसानों का कर्ज माफ, पुरानी पेंशन योजना लागू करने समेत पांच वादे किए हैं। कांग्रेस ने कहना है कि हमने कर्नाटक में जो वादे किए थे, उनको सरकार बनते ही निभाया है। मध्य प्रदेश में भी जनता से किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे।

कांग्रेस पार्टी के ऑफिसियल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा गया कि मध्य प्रदेश की जनता से कांग्रेस का वादा।

  1. गैस सिलेंडर: 500 रुपए
  2. हर महिला को 1,500 रुपए प्रति महीना
  3. बिजली 100 यूनिट माफ, 200 यूनिट हाफ
  4. किसानों का कर्ज माफ
  5. पुरानी पेंशन योजना लागू होगी। कर्नाटक में हमने वादा निभाया-अब MP में निभाएंगे।

मध्य प्रदेश की जनता से कांग्रेस का वादा

?गैस सिलेंडर: 500 रुपए
?हर महिला को 1,500 रुपए प्रति महीना
?बिजली: 100 यूनिट माफ, 200 यूनिट हाफ
?किसानों का कर्ज माफ
?पुरानी पेंशन योजना लागू होगी

कर्नाटक में हमने वादा निभाया-अब MP में निभाएंगे

जय जनता-जय कांग्रेस ✋️

— Congress (@INCIndia) May 22, 2023

कर्नाटक में जीत मिलने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ गया है। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बन गई है और कांग्रेस ने जा वादे किए थे वो पहली ही बैठक में पूरे कर दिए। इसी साल मध्य प्रदेश में भी चुनाव होना है। मध्य प्रदेश में चुनाव उठापटक तेज हो गई है, बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों के नेता और कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं, साथ ही चुनावी सभाओं को भी संबोधित कर रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि मध्य प्रदेश में होने वाला विधान सभा चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story