TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

MP New Chief Secretary: मध्य प्रदेश के 35वें मुख्य सचिव होंगे IAS अनुराग जैन, जल्द जारी होंगे आदेश

MP New Chief Secretary: आईएएस अफसर अनुराग जैन मध्य प्रदेश के 35वें मुख्य सचिव होंगे। 1989 बैच के आईएएस अफसर अनुराग जैन इससे पहले कई जनपदों के कलेक्टर रह चुके हैं।

Shishumanjali kharwar
Published on: 30 Sep 2024 10:08 AM GMT (Updated on: 30 Sep 2024 10:58 AM GMT)
ias anurag jain
X

मध्य प्रदेश के 35वें मुख्य सचिव होंगे आईएएस अनुराग जैन (सोशल मीडिया)

MP New Chief Secretary: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया है। आईएएस अफसर अनुराग जैन मध्य प्रदेश के 35वें मुख्य सचिव होंगे। 1989 बैच के आईएएस अफसर अनुराग जैन इससे पहले कई जनपदों के कलेक्टर रह चुके हैं। जैन पीएमओ में भी जॉइंट सेक्रेटरी पद का कार्यभार संभाल चुके हैं। साल 2023 में आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को बेहतरीन कार्यों के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार से भी नवाजा गया था। जल्द ही आईएएस अनुराग जैन की तैनाती के आदेश जारी कर दिये जायेंगे। 30 मई 2020 से अनुराग जैन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। लेकिन अब मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव बनने के लिए उनकी वापसी हो रही है।

MP New Chief Secretary: क्या अनुराग जैन होंगे नये मुख्य सचिव, राजेश राजोरा का भी नाम नहीं है पीछे

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा सोमवार को सेवानिवृत्त हो रही हैं। उनके स्थान पर आईएएस अफसर अनुराग जैन मुख्य सचिव पद का दायित्व संभालेंगे। अनुराग जैन की तैनाती अगस्त 2025 तक के लिए की गयी है। सूत्रों के मुताबिक सेवानिवृत्ति के बाद वीरा राणा को राज्य निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उनकी तैनाती के आदेश भी जल्द जारी होंगे।

कौन हैं आईएएस अनुराग जैन

1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन (Anuraj Jain IAS) ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग बी.टेक. ऑनर्स की पढ़ाई पूरी की। बीटेक करने के बाद साल 2005 में उन्होंने मैक्सवेल स्कूल, यूनिवर्सिटी ऑफ सिरैक्यूज, यूएसए से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की। आईएएस अनुराग जैन एक बेहतरीन प्रशासनिक अधिकारी होने के साथ ही टेनिस खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने अब तक टेनिस में 11 राष्ट्रीय स्तर के पदक जीते हैं। यहीं नहीं आईएएस अनुराग जैन क्रिकेट में मध्य प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। प्रधानमंत्री जन धन योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए आईएएस अनुराग जैन को श्रेय दिया जाता है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story