×

Rewa News: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ लगाए गए भ्रामक पोस्टर, कांग्रेसियों ने ऐसे जताया विरोध

Rewa News: पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के खिलाफ अनर्गल भ्रामक पोस्टर संपूर्ण रीवा शहर के बाजारों में लगाए गए थे। जिसके विरोध में सिविल लाइन में एफआइआर दर्ज करने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कविता पांडे की अगुवाई में एक शिकायती पत्र सौंपा गया।

Amar Mishra (Rewa)
Published on: 23 Jun 2023 4:00 PM GMT
Rewa News: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ लगाए गए भ्रामक पोस्टर, कांग्रेसियों ने ऐसे जताया विरोध
X
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ लगाए गए भ्रामक पोस्टर, कांग्रेसियों ने ऐसे जताया विरोध: Photo- Newstrack

Rewa News: पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के खिलाफ अनर्गल भ्रामक पोस्टर संपूर्ण रीवा शहर के बाजारों में लगाए गए थे। जिसके विरोध में सिविल लाइन में एफआइआर दर्ज करने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कविता पांडे की अगुवाई में एक शिकायती पत्र सौंपा गया।

सीसीटीवी की जांच कर आरोपितों को पकड़ने की मांग

महिला कांग्रेस संगठन मंत्री प्राची शुक्ला द्वारा मीडिया को बताया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के खिलाफ अनर्गल भ्रामक पोस्टर संपूर्ण रीवा शहर के बाजारों में लगाए गए हैं, जो अत्यंत ही निंदनीय एवं शर्मनाक है। उनकी अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर अनुरोध किया कि ऐसे अपराधी तत्वों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करते हुए मुकदमा कायम किया जाए। संपूर्ण शिल्पी प्लाजा बाजार में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगे हुए हैं। पुलिस की गश्त चालू रहती है। जिला प्रशासन की नाक के नीचे अपराधी ऐसा कृत्य करने में कामयाब कैसे हुआ यह विचारणीय प्रश्न है। पुलिस को इस मामले में गहनता से जांच कर आरोपितों को तुरंत पकड़ना चाहिए और सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

अपराधी के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के राज में सतपुड़ा भवन की 12000 फाइलों में आग लगाई जा सकती है, तब संपूर्ण मध्यप्रदेश का आम नागरिक अपने आप को सुरक्षित नहीं महसूस कर पा रहा है। ऐसी घटना बेहद दुखद निंदनीय शर्मनाक है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ अनर्गल बात कहने वाला छुट्टा घूम रहा है, तब आम आदमी की सुरक्षा की जवाबदेही कौन लेगा। महिला कांग्रेस यह मांग करती है कि अपराधी के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन देने वालों में कविता पांडे के साथ संगठन मंत्री प्राची शुक्ला, कार्यकारी जिलाध्यक्ष वसीम राजा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुश्ताक खान, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश के नेता सहीद मिस्त्री, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष प्रदीप अवस्थी सहित कांग्रेसजन शामिल रहे।

Amar Mishra (Rewa)

Amar Mishra (Rewa)

Next Story