×

MP Board 10th 12th Result 2023: इस दिन जारी होगा मध्य प्रदेश 10वीं और 12वीं परीक्षा का परिणाम, ऐसे करें चेक

MP Board 10th 12th Result 2023: परीक्षा का परिणाम आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर mpbse.nic.in पर जारी किय़ा जाएगा। सभी छात्र-छात्राएं यहां पर अपना परिणाम चेक कर पाएंगे।

Anant Shukla
Published on: 23 May 2023 7:40 PM GMT
MP Board 10th 12th Result 2023: इस दिन जारी होगा मध्य प्रदेश 10वीं और 12वीं परीक्षा का परिणाम, ऐसे करें चेक
X
MP Board 10th 12th Result 2023 (Photo-Social Media)

MP Board 10th 12th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए लाखों विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी। अब उनके इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार MPBSE हई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 25 मई को जारी होगा। 10वीं और 12वीं के परिणाम साथ जारी किए जाएंगे। ये जानकारी बोर्ड के अधिकारियों ने दी है। हांलाकि बोर्ड की ओर से अभी भी कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की गई है। परीक्षा का परिणाम आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर mpbse.nic.in पर जारी किय़ा जाएगा। सभी छात्र-छात्राएं यहां पर अपना परिणाम चेक कर पाएंगे।

MP Board 10th 12th Result 2023: ऐसे चेक करें अपना परिणाम

  • सबसे पहले आयोग के आधिकारिक वेबसाइट mpbsc.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद 10वीं व 12वीं रिजल्ट आप्शन पर क्लिक करें।
  • लॉग इन आइडी जैसे- रोल नंबर, जन्मतिथि आदि भरके सबमिट करें
  • अब आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर परिणाम दिखने लगेगा।
  • परिणाम को सेव करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट रख लें।

MP Board 10th 12th Result 2023: पिछले साल ऐसा था रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा (10वीं और 12वीं) 2023 का आयोजन अप्रैल और मार्च माह में हुई थी। 10वीं की परीक्षा एक मार्च से 27 मार्च, 2023 तक आयोजित हुई थी, जबकि 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से एक अप्रैल 2023 तक कराई गई थी। 10वीं और 12वीं परीक्षा का आयोजन 3852 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें से 3099 सरकारी केन्द्र और 753 निजी विद्यालय शामिल है। विद्यार्थियों को पास होने के लिए प्रति विषय कम-से-कम 33 प्रतिशत अंक हांसिल करेने होगें।

MP Board 10th 12th Result 2023: पिछले साल 2022 में 12वीं का रिजल्ट

एमपी बोर्ड परीक्षा 2022 में 12वीं के परिणाम 72.72 प्रतिश था, जिसमे लड़कों का रिजल्ट 69.94 प्रतिशत लड़के और 75.64 प्रतिश लड़कियां पास हुई थीं। प्राप्त नंबर से असंतुष्ट छात्रों को अपने अंक में सुधार करने के लिए सिंतंबर में स्पेशल परीक्षा का आयोजन किया गया था।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story