×

PM Modi MP Visit: एमपी में विस. चुनाव का आगाज! मेरा बूथ-सबसे मजबूत में PM बोले- 'कार्यकर्ता हैं BJP की सबसे बड़ी ताकत

PM Modi MP Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Jugul Kishor
Published on: 27 Jun 2023 3:43 AM GMT (Updated on: 27 Jun 2023 8:30 AM GMT)
PM Modi MP Visit: एमपी में विस. चुनाव का आगाज! मेरा बूथ-सबसे मजबूत में PM बोले- कार्यकर्ता हैं BJP की सबसे बड़ी ताकत
X
पीएम नरेंद्र मोदी ( सोशल मीडिया)

PM Modi MP Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार (27 जून) को भोपाल में पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से जबलपुर इंदौर के साथ अन्य चार राज्यों के लिए वर्चुअली वंदे भारत का शुभारंभ किया। मध्य प्रदेश के साथ साथ पटना से रांची, धारवाड़ से बेंगलुरु और गोवा से मुम्बई तक चलने वाली वंदेभारत ट्रेनों की शुरुआत हुई। वहीं, सियासत के नजरिए से ऐसा मानना है कि नरेंद्र मोदी ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव आगाज कर कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायुसेना के विशेष विमान से मध्य प्रदेश के भोपाल के दौरे पर पहुंचे, जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ रेल मंत्री अश्विन वैष्णव मौजूद रहे। मालूम कि वर्ष 2023 के अंतर यानि नवंबर तक मध्य प्रदेश में विधान सभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस ने जबलपुर से अपने चुनाव का बिगुल प्रियंका गांधी की जनसभा के साथ फूंक दिया था। ऐसे में सियासी जानकारों का कहना है कि वंदे भारत को हरी झंडी दिखाना एक तरह से चुनाव का आगाज ही है।

मेरा बूथ सबसे मजबूत क्रार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी दिखाने के बाद भोपाल में आयोजित मेरा बूथ सबसे मजबूत क्रार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे।

मेरा बूथ सबसे मजबूत क्रार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश की धरती की भाजपा को सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने में बहुत बड़ी भूमिका है। आज मुझे देश के 6 राज्यों को जोड़ने वाली 5 वंदे भारत ट्रेनों को एक साथ हरी झंड़ी दिखाने का अवसर मिला है। मैं मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र की जनता को इस आधुनिक वंदे भारत ट्रेन की कनेक्टिविटी के लिए बधाई देता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं एक साथ बूथ पर काम करने वाले 10 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहा हूं। शायद किसी भी राजनीतिक दल के इतिहास में ग्रास रूट लेवल पर व्यवस्थित तरीके से इतना बड़ा कार्यक्रम कभी नहीं हुआ होगा जितना बड़ा आज यहां हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि कार्यकर्ता बीजेपी की सबसे बड़ी ताकत हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता उनमें से नहीं हैं जो AC वाले कमरों में बैठकर पार्टियां चलाते हैं और फतवे निकालते रहते हैं। हम तो गांव-गांव जाकर हर मौसम, हर परिस्थिति में जनता के बीच जाकर खुद को खपाने वाले लोग हैं। जब हमारी देश की आजादी को 100 साल होंगे और हम देश को विकसित भारत बनाना चाहते हैं लेकिन भारत विकसित तभी होगा जब गांव विकसित होगा। सभी गांव का संकल्प बनना चाहिए कि 2047 के पहले हमें अपने कार्यक्षेत्र को विकसित बनाना है, समस्याओं से मुक्त करना है।

पीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC) के नाम पर लोगों को भड़काने का काम हो रहा है। देश दो कानूनों पर कैसे चल सकता है? भारत के संविधान में भी नागरिकों के समान अधिकार की बात कही गई है। सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार कहा है कि समान नागरिक संहिता(UCC) लाओ लेकिन ये वोट बैंक के भूखे लोग हैं

इन पांच वंदे भारत ट्रेनों को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

पीएम मोदी भोपाल के कमलापति रेलवे स्टेशन से जिन पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है, उनमें पहली वंदे भारत ट्रेन रानी कमलापति से जबलपुर के बीच चलेगी। दूसरी वंदेभारत खजुराहो से भोपाल के रास्ते इंदौर तक चलेगी, तीसरी वंदे भारत गोवा के मडगांव से मुंबई के बीच चलेगी, चौथी वंदे भारत ट्रेन धारवाड़ से बेंगलुरू के बीच चलेगी, जबकि पांचवी ट्रेन झारखंड के हटिया से बिहार के पटना के बीच चलेगी।

बता दें कि देश में वर्तमान समय में कुल 18 वंदे भारत ट्रेनें चल रही है। इन पांच ट्रेनों के चालू हो जाने से वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। भारत में पहली वंदे भारत ट्रेन साल 2019 में दिल्ली और वाराणसी के बीच चलाई गई थी। इसके बाद नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी के बीच चलाई गई थी। इसके बाद से वंदे भारत ट्रेनों के चलाने का शुरू हुआ सिलसिला आज भी जारी है। इसी क्रम में आज पांच वंदे भारत ट्रेनों को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story