×

Rewa News: सेमरिया विधानसभा सीट को लेकर सियासी सरगर्मी तेज, जानिए कैसे हैं सियासी समीकरण

Rewa News: जनपद की बहुचर्चित सेमरिया विधानसभा सीट को लेकर राजनीति तेज हो गई है। यहां के मुद्दे हमेशा राजनीतिक हलकों में चर्चा में रहे हैं। लेकिन यहां की जनता के हाथ मायूसी ही लगी है। इस बार सियासी रणनीतिकार इस सीट को लेकर तरह-तरह की कयास लगा रहे हैं।

Amar Mishra (Rewa)
Published on: 18 Jun 2023 10:38 AM GMT
Rewa News: सेमरिया विधानसभा सीट को लेकर सियासी सरगर्मी तेज, जानिए कैसे हैं सियासी समीकरण
X
(Pic Credit - Newstrack )

Rewa News: जनपद की बहुचर्चित सेमरिया विधानसभा सीट को लेकर राजनीति तेज हो गई है। यहां के मुद्दे हमेशा राजनीतिक हलकों में चर्चा में रहे हैं। लेकिन यहां की जनता के हाथ मायूसी ही लगी है। इस बार सियासी रणनीतिकार इस सीट को लेकर तरह-तरह की कयास लगा रहे हैं।

विधायक का दावा- बह रही विकास की गंगा, विरोधियों ने नकारा

सेमरिया विधानसभा के विधायक केपी त्रिपाठी का कहना है कि वो यहां विकास की गंगा बहा रहे हैं। विरोधियों द्वारा उन्हें तरह-तरह से अपमानित करने की साजिशें रची जा रही हैं। हालांकि विरोधी उनके इस दावों को सिरे से खारिज करते हैं। उनका कहना है कि सेमरिया की जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। गौरतलब है कि यहां कांग्रेस पार्टी के अभय मिश्रा चुनाव के मैदान में उनको चुनौती देने की कतार में हैं।

विकास के मुद्दे पर नैया पार लगने की आस

भारतीय जनता पार्टी के विधायक केपी त्रिपाठी के मुताबिक विधानसभा के विकास में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। सड़क, नाला, बिजली, पानी, आवास और लाडली बहना योजना से लाभान्वित लोगों की इस क्षेत्र में कोई कमी नहीं है। दूसरी तरफ कांग्रेस के लिए इस क्षेत्र के लोग ही काफी मुश्किल खड़ी करते रहे हैं। पूर्व में भी कांग्रेस पार्टी को विधानसभा के लोगों ने सेमरिया में एंट्री नहीं दी थी। दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी की अटकलें इसलिए तेज होती जा रही हैं क्योंकि दावा किया जा रहा है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी सेमरिया विधानसभा में अभय मिश्रा पर भरोसा नहीं कर पा रही है। कुछ नेताओं ने यहां तक कहा है कि अगर अभय मिश्रा को सेमरिया विधानसभा से टिकट मिलता है तो कांग्रेस की हार लगभग तय है। जिससे सियासत के जानकारों को लगता है कि कांग्रेस पार्टी अभय मिश्रा को सेमरिया विधानसभा से टिकट देना उचित नहीं मानेगी। क्योंकि पिछले 2018 के विधानसभा चुनाव में रीवा से अभय मिश्रा को टिकट देकर कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा था।

कविता पांडेय मानी जा रहीं टिकट की दावेदार

लोगों का आरोप रहा है कि कांग्रेस के अभय मिश्रा अक्सर विवादों में रहे हैं और उन पर शराब कारोबारी, भू-माफिया जैसे कई गंभीर आरोप लगे हैं। जिसके चलते जनता ने ऐसे नेता को चुनने की जहमत नहीं उठाई। ऐसे में कांग्रेस महिला नेत्री एवं मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कविता पांडे 2023 विधानसभा चुनाव की रीवा विधानसभा से टिकट की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं।

Amar Mishra (Rewa)

Amar Mishra (Rewa)

Next Story