×

MP News: राजनाथ सिंह ने INDIA गठबंधन को बताया 'भानुमती का कुनबा', बोले- कांग्रेस ने जोड़े कहीं की ईंट, कहीं से रोड़ा

Jan Ashirwad Yatra: रक्षा मंत्री ने कहा, 'मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा से सटा नीमच का यह क्षेत्र आर्थिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। नीमच समेत मालवा (Malwa) का पूरा क्षेत्र मध्य प्रदेश का 'आर्थिक इंजन' माना जाता है।

Aman Kumar Singh
Published on: 4 Sep 2023 1:07 PM GMT (Updated on: 4 Sep 2023 1:26 PM GMT)
MP News: राजनाथ सिंह ने INDIA गठबंधन को बताया भानुमती का कुनबा, बोले- कांग्रेस ने जोड़े कहीं की ईंट, कहीं से रोड़ा
X
Rajnath Singh In Neemach (Social Media)

Rajnath Singh In Neemach : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 (MP Assembly Election) में जीत हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक्शन मोड़ में है। बीजेपी प्रदेश के अलग-अगल हिस्सों से पांच 'जन आशीर्वाद यात्रा' निकाल रही है। ये यात्रा कई विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए एक स्थान पर समाप्त होगी। इसी कड़ी में सोमवार (04 सितंबर) को दूसरी यात्रा नीमच से रवाना हुई। जिसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रवाना (Rajnath Singh In Neemach) ने आगे बढ़ाया।

राजनाथ सिंह (Rajnath Singh MP Visit) ने नीमच से यात्रा को रवाना किया। ये यात्रा 12 जिलों से गुजरते हुए भोपाल पहुंचेगी। ये यात्रा भोपाल पहुंचने तक 12 जिलों के 44 विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरेगी। ये यात्रा 17 दिन में 2000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। सफर के दौरान 65 मंच सभाएं तथा 100 रथ सभाएं होंगी।

राजनाथ सिंह- मालवा एमपी का 'आर्थिक इंजन'

नीमच में सभा स्थल पर राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत हुआ। अपने संबोधन की शुरुआत में रक्षा मंत्री ने कहा, 'मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा से सटा नीमच का यह क्षेत्र आर्थिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। नीमच समेत मालवा (Malwa) का पूरा क्षेत्र मध्य प्रदेश का 'आर्थिक इंजन' माना जाता है। क्योंकि, जब मालवा बढ़ता है तो मध्य प्रदेश भी बढ़ता है।'

कभी 'बीमारू' राज्य था मध्य प्रदेश, मगर आज...

रक्षा मंत्री बोले, 'मध्य प्रदेश को कभी 'बीमारू' राज्य के रूप में जाना जाता था। लेकिन, आज एमपी इस श्रेणी से बाहर निकल चुका है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने जनता के सेवक के रूप में सेवा की है। राजनीति में ऐसे संवेदनशील नेता विरले ही होते हैं।' उन्होंने कहा, बीजेपी शासन में मध्य प्रदेश में जो बदलाव आया है, वह रुकना नहीं चाहिए। बीच में आपने कमलनाथ जी की कांग्रेस सरकार में देख ही लिया। उन्होंने केंद्रीय योजनाओं में बाधा डालने का काम किया। इसलिए आपको समझदारी का परिचय देना है।

'वे अकेले बीजेपी को नहीं हरा सकते'

राजनाथ सिंह ने विपक्षी गठबंधन INDIA पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस ने एक 'नया कुनबा' जोड़ा है। इंडिया के नाम से एक भानुमती का कुनबा तैयार किया है। जिसमें कहीं की ईंट, कही का रोड़ा है। क्योंकि, उन्होंने मान लिया है कि वे अकेले बीजेपी को नहीं हरा सकते।'

भारत से 'Extreme Poverty' ख़त्म हुई

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा काम किया जिसका सकारात्मक परिणाम नजर आ रहा है। आज भारत से 'Extreme Poverty' यानि अति गरीबी लगभग समाप्त हो चुकी है। यह हम नहीं IMF की रिपोर्ट कहती है। राजनाथ सिंह बोले, एक गरीब इंसान के लिए भोजन के बाद सबसे बड़ी जरूरत क्या होती है। एक गरीब का सबसे बड़ा सपना होता है कि उसके परिवार के सिर पर एक छत हो। प्रदेश में जब कमलनाथ (Kamalnath) की सरकार थी तो केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PM Awas Yojana Gramin) के अंतर्गत 8 लाख आवास स्वीकृत किए थे, लेकिन 2 लाख आवास लौटा दिए गए।'

रक्षा मंत्री ने बाबा साहेब को किया नमन

अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने कहा, 'यह क्षेत्र बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर (Bhimrao Ramji Ambedkar) की भी धरती है। बाबा साहेब का यहीं पास में स्थित महू में जन्म हुआ था। बाबा साहेब चाहते थे कि, देश के हर गरीब, दलित, वंचित, शोषित के सम्मान के साथ जिंदगी जीने का हक मिले। यही काम मोदी जी भी कर रहे हैं।'

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story