×

Rewa News: अस्पताल में अचानक विधानसभा अध्यक्ष को देख डॉक्टरों के छूटे पसीने, जानिए क्या था मामला

Rewa News: आनन-फानन में चिकित्सालय अधीक्षक से लेकर तमाम डॉक्टर अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरूस्त करने का प्रयास करते नजर आए।

Amar Mishra (Rewa)
Published on: 3 April 2023 3:03 PM GMT
Rewa News: अस्पताल में अचानक विधानसभा अध्यक्ष को देख डॉक्टरों के छूटे पसीने, जानिए क्या था मामला
X
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम (photo: social media )

Rewa News: जनपद के संजय गांधी अस्पताल में मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम अचानक मरीजों का हालचाल जानने पहुंच गए। विस अध्यक्ष के औचक निरीक्षण से अस्पताल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में चिकित्सालय अधीक्षक से लेकर तमाम डॉक्टर अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरूस्त करने का प्रयास करते नजर आए। विस अध्यक्ष ने वहां की स्थिति देखकर गहरा असंतोष जाहिर किया और जिम्मेदारों को फटकार लगाई।

अस्पताल में लिफ्ट मिली बंद

निरीक्षण के दौरान लिफ्ट को बंद देख विधानसभा अध्यक्ष का पारा चढ़ गया। उन्होंनें लिफ्ट बंद होने के बाद स्टाफ को खूब फटकार लगाई। बताते चलें कि मध्य प्रदेश में गिरीश गौतम विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद से लगातार चिकित्सा और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दे रहे हैं। विस अध्यक्ष ने संजय गांधी अस्पताल के निरीक्षण के दौरान पाया कि वहां लिफ्ट तो आधा दर्जन लगी हुईं हैं, लेकिन काम सिर्फ एक-दो ही कर रही थीं। वो खुद सीढ़ी से चढ़कर दूसरे फ्लोर तक गए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाते हुए तत्काल लिफ्ट को सही कराने के निर्देश दिए।

घायल मरीज को देखने पहुंचे थे विस अध्यक्ष

जानकारी के मुताबिक विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम एक घायल मरीज को देखने के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण भी किया। गौरतलब है कि रीवा का संजय गांधी अस्पताल विन्ध्य का सबसे बड़ा अस्पताल माना जाता है। जहां रीवा सहित विन्ध्य क्षेत्र के तमाम गंभीर मरीज उपचार कराने आते हैं। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने इसके पहले बिछिया जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। जहां की व्यवस्थाओं में उनके जाने के बाद काफी सुधार देखने को मिला था।

ये बोले अस्पताल के अधीक्षक

संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक ने मीडिया से कहा कि संजय गांधी अस्पताल में लगी लिफ्टों की जांच कराई जा रही है। अगर लिफ्ट कई दिनों से खराब है और उसका सुधार कार्य नहीं कराया गया है तो जिसकी लापरवाही सामने आएगी, उसे निलंबित किया जाएगा।

Amar Mishra (Rewa)

Amar Mishra (Rewa)

Next Story