×

MP Assembly Election 2023: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बनाए गए MP चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक

MP Assembly Election 2023: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश के चुनाव के लिए प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया है।

Jugul Kishor
Published on: 15 July 2023 6:17 AM GMT (Updated on: 15 July 2023 8:05 AM GMT)
MP Assembly Election 2023: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बनाए गए MP चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक
X
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर (सोशल मीडिया)

MP Assembly Election 2023: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश के चुनाव के लिए प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने एक पत्र जारी कर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बीजेपी ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है।

आदेश जारी

भारतीय जनता पार्टी ने ट्वीट कर लिखा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया।

बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही महीने बांकी रह गए हैं। इसे देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। हाल ही में बीजेपी ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव को मध्यप्रदेश में चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी थी। वहीं, आज शनिवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया है।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव आज से 17 जुलाई तक भोपाल दौरे पर हैं। इस दौरान दोनों नेता भोपाल में आयोजित भाजपा की बैठकों में स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दोनों केंद्रीय मंत्री आज भोपाल पहुंचेगें। नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता शनिवार को बैठक करेंगे।

कौन हैं नरेंद्र सिंह तोमर?

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। उनका जन्म मुरैन के पोरसा में 12 जून 1957 को हुआ था। उन्होने स्नातक तक की पढ़ाई की है। वे छात्र संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। छात्र जीवन के बाद वह नगर निगम के पार्षद बने थे। इसके बाद से वह पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हो गए। तोमर को पहली बार 1977 में बीजेपी का युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बनाया गया था।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story