×

Vande Bharat Train: कौन है वन्दे भारत का शीशा तोड़ने वाला लड़का, अजीब-गरीब शौक़ का हुआ खुलासा

Vande Bharat Train: भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से चलकर हजरत निजामुद्दीन तक जाने वाली वंदे भारत ट्रेन पर पथराव होने का मामला सामने आया है।

Jugul Kishor
Published on: 15 Aug 2023 8:59 AM GMT (Updated on: 15 Aug 2023 9:00 AM GMT)
Vande Bharat Train: कौन है वन्दे भारत का शीशा तोड़ने वाला लड़का, अजीब-गरीब शौक़ का हुआ खुलासा
X
Vande Bharat Train (Social Media)

Vande Bharat Train: भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से चलकर हजरत निजामुद्दीन तक जाने वाली वंदे भारत ट्रेन पर पथराव होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मुरैना जनपद में 20 साल के एक लड़के ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव कर दिया। आरपीएफ अधिकारियों ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं,पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मजे लेने के लिए वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया।

दरअसल, रविवार की सुबह साढ़े दस बजे के करीब वंदे भारत ट्रेन पर रायरू-बानामोर स्टेशन के बीच किसी ने पथराव कर दिया। इससे ट्रेन के एक कोच का कांच क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे कोच में सवार सभी यात्रियों के बीच हडकंप मच गया। ट्रेन स्टाफ ने इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम पर दी। कंट्रोल रूम ने बगैर देर किए आरपीएफ को सूचित किया। इस पर आरपीएफ ने रायरू से बानामोर के बीच सघन गश्त शुरू कर दी। इस दौरान एक युवक हाथ में पत्थर लिए हुए पटरी पर बैठा पाया गया।

आरपीएफ को देखकर वह भागने लगा। लेकिन, आरपीएफ ने उस दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम फिरोज (20) निवासी बानमोर बताया। युवक ने बताया कि निशाना साधकर ट्रेन की खिड़कियों पर पत्थर मारता था। वह यह केवल अपने मजे के लिए करता था। फिलहाल पुलिस ने युवक को नोटिस जारी करते हुए समझाकर छोड़ दिया।

वंदे भारत ट्रेन पर कई बार हो चुका है पथराव

बता दें कि भोपाल से झांसी होते हुए दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन दिल्ली तक के लिए वंदे ट्रेन का संचालन एक अप्रैल को शुरू किया गया था। शुरूआत के बाद से इस वंदे भारत ट्रेन पर कई बार पथराव होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पथराव की वजह से अब तक ट्रेन के 35 खिड़कियों के कांच के शीशे टूट चुके हैं। पथराव की ज्यादातर घटनाएं ग्वालियर से आगरा के बीच में हुई हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story