×

Fire in Maharashtra: सजावट सामग्री गोदाम में लगी भीषण आग, तीन की मौत

Fire in Maharashtra: महाराष्ट्र के पुणे शहर में भीषण आग लगने की खबर मिल रही है। पुणे शहर के वाघोली स्थित एक गोदाम में भीषण आग लग गई। इस आग में तीन लोगों की मौत हो गई। हालांकि, दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।

Jugul Kishor
Published on: 6 May 2023 11:43 AM GMT (Updated on: 6 May 2023 12:42 PM GMT)
Fire in Maharashtra: सजावट सामग्री गोदाम में लगी भीषण आग, तीन की मौत
X
सांकेतिक तस्वीर ( सोशल मीडिया)

Fire in Maharashtra: महाराष्ट्र के पुणे शहर में भीषण आग लगने की खबर मिल रही है। पुणे शहर के वाघोली स्थित एक गोदाम में भीषण आग लग गई। इस आग में झुलसकर तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। गोदाम से धुआं और आग लपटें देखकर आसपास के लोगों में हडकंप मच गया। आनन-फानन में दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। अभी मरने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुणे में बीती रात आग लगने की दो बड़ी घटनाएं हुईं

बता दें कि पुणे शहर में बीती रात आग लगने की दो बड़ी घटनाएं हुईं। पहली घटना पुणे शहर के वाघोली स्थित एक गोदाम में लगी। इस भीषण आग में झुलसकर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। वहीं, दूसरी तरफ पिंपरी-चिंचवड़ में एक बैंक में आग लग गई, इसमें बैंक में रखे कई महत्वपू्र्ण कागजात जलकर खाक हो गए। हालांकि दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों जगहों की आग पर काबू पा लिया है।

बड़ा हादसा टला

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अच्छी बात ये रही कि दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में सफल हो गए, वरना घटनास्थल पास में ही एक गोदाम में 400 गैस सिलेंडर रखे हुए थे। अगर यह आग वहां पहुंच जाती तो पुणे शहर में बड़ा हादसा हो सकता था। पुणे नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की है। दमकल कर्मियों ने पुणे शहर को बचा लिया नहीं तो पूरा शहर दहल जाता।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, वहीं जिस गोदाम में आग लगी है, उसका मालिक मौके से फरार हो गया है, पुलिस ने गोदाम मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story