×

Mumbai: मुंबई में स्वीडिश नागरिक ने इंडिगो एयर होस्टेस से की छेड़छाड़, मचाया हंगामा

Mumbai: दरअसल, ये पूरा मामला इंडिगो की फ्लाइट 6E - 1052 का है, जिसमें नशे में धुत स्वीडन के एक नागरिक ने एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ करते हुए हंगामा कर दिया। फिलहाल फ्लाइट के मुंबई पहुंचने पर एयरलाइन स्टाफ ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

Jugul Kishor
Published on: 1 April 2023 9:21 AM GMT
Mumbai: मुंबई में स्वीडिश नागरिक ने इंडिगो एयर होस्टेस से की छेड़छाड़, मचाया हंगामा
X
indigo flight (Social Media)

Mumbai: बैंकाक से मुंबई आ रही है इंडिगो फ्लाइट में स्वीडन के एक नागरिक द्वारा एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। दरअसल, ये पूरा मामला इंडिगो की फ्लाइट 6E - 1052 का है, जिसमें नशे में धुत स्वीडन के एक नागरिक ने एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ करते हुए हंगामा कर दिया। फिलहाल फ्लाइट के मुंबई पहुंचने पर एयरलाइन स्टाफ ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

पेमेंट देने के बहाने एयर होस्टेस से की छेड़छाड़

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान क्लास एरिक हेराल्ड जोनासम (63) के रूप में हुई है। आरोपी नागरिक ने फ्लाइट में शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। नागरिक ने खाना मांगा था, जो डिश वह चाह रहा था, वह खत्म हो चुकी थी। जब आरोपी चिकन डिश लेने के लिए तैयार हुआ तो क्रू मेंबर्स ने उसे पेश किया। जैसे ही एयर होस्टेस पेमेंट लेने के लिए मशीन लेकर उसके पास पहुंची, उसने उसके साथ बदसलूकी की और गलत तरीके से हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद फ्लाइट में हंगामा मच गया। फ्लाइट के मुंबई पहुंचने पर आरोपी क्लास एरिक को एयर लाइन स्टाफ ने पुलिस को सौंप दिया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना गुरुवार की है, इंडिगो एयरलाइंस की शिकायत के बात युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया और उसी दिन उसे जमानत दे दी गई। बता दें कि यह आठवां व्यक्ति है जिसे पिछले तीन महीनों में एयरलाइन में गलत हरकत करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले 23 मार्च को मुंबई पुलिस ने दुबई से मुंबई की यात्रा कर रहे इंडिगो के दो यात्रियों के खिलाफ कथित तौर पर नशे में धुत होने और चालक दल के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला दर्ज किया था। उनकी पहचान दत्तात्रेय बापरडेकर और जॉन जॉर्ज डिसूजा के रूप में हुई थी। हालांकि बाद में इन दोनों को भी जमानत मिल गई थी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story