×

Manipur Election: मणिपुर में दोपहर 3 बजे तक 67.53 प्रतिशत मतदान, देखें अपडेट्स

मणिपुर की 38 सीटों पर 173 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे मतदाता। राज्य के इम्फाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, बिष्णु पर, कांगोकपी और चूराचंदपुर में हो रहा है मतदान। भाजपा सभी 38 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 28 Feb 2022 10:45 AM GMT (Updated on: 28 Feb 2022 12:27 PM GMT)
Manipur Assembly Election 2022
X

मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Manipur Election Live Updates : मणिपुर में पहले चरण का मतदान आज (Manipur Election Live Updates) हो रहा है। मणिपुर की 38 सीटों पर 173 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे मतदाता। राज्य के इम्फाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, बिष्णु पर, कांगोकपी और चूराचंदपुर में हो रहा है मतदान। भाजपा सभी 38 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जनता दल यूनाइटेड 28, एनपीपी 27 और 18 निर्दलीय मैदान में हैं। जबकि शिवसेना सात, आरपीआई ए और एनसीपी छह छह सीटों पर हैं। राम विलास पासवान की एलजेपी, कुकी नेशनल असेम्बली और कुकी पीपुल्स एलायंस दो दो सीटों पर हैं।

चूराचंदपुर में एक पोलिंग स्टेशन पर पीडब्ल्यूडी के सभी निर्वाचन कर्मी हैं। जबकि 381 मतदान केंद्रों पर सभी महिला कर्मी हैं। चुनाव के पहले चरण में 39 आपराधिक रिकॉर्ड वाले प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव के पहले चरण में कुल 12 लाख नौ हजार 439 मतदाता मतदान करेंगे। जिसमें छह लाख 28 हजार 657 महिला और 175 ट्रांसजेंडर वोट डालेंगे। पहले चरण में 1721 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

मणिपुर की कुल 60 विधानसभा सीटों में से 38 विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण का मतदान सोमवार 28 फरवरी को जारी है। आपको बता दें कि मणिपुर विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित होना है तथा दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 5 मार्च को आयोजित होगा। अबतक जारी वोटिंग में 11 बजे तक कुल 27.34 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है।

मणिपुर के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता एन. बीरेन सिंह ने सोमवार को मतदान के पश्चात मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि-"भाजपा एक बार फिर मणिपुर की सत्ता में आएगी। पहले चरण के मतदान में 38 सीटों में सके कम से कम 30 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। मणिपुर के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसंद करते हैं।" आपको बता दें कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह अपनी पारंपरिक विधानसभासीट हिंगांग से चुनाव मैदान में उतरे हैं।

निम्न क्षेत्रों में हुए मतदान का प्रतिशत-

1. पूर्वी इम्फाल - 26.66 प्रतिशत

2. पश्चिमी इम्फाल - 31.60 प्रतिशत

3. बिश्नुपुर - 29.66 प्रतिशत

4. कंगपोकपी - 32.16 प्रतिशत

5. चुराचांदपुर - 16.68 प्रतिशत

Live Updates

  • 28 Feb 2022 10:46 AM GMT

    मणिपुर विधानसभा चुनाव में आज दोपहर 3 बजे तक 67.53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 

  • 28 Feb 2022 9:20 AM GMT

    कई जगह पर ईवीएम खराब

    मणिपुर विधानसभा चुनाव के दौरान सीईओ राजेश अग्रवाल ने बताया कि, अब तक 49 प्रतिशत मतदान हो चुका है। कीथेलमनबी में मतदान बाधित होने की घटना सामने आई है। जिस वजह से मतदान प्रक्रिया में देरी हुई। कुछ जगह ईवीएम मशीन खराब हुआ। हम जांच कर रहे हैं कि आज यहां मतदान जारी रखना है या फिर से मतदान करना है।

  • 28 Feb 2022 9:16 AM GMT

     मणिपुर में 1 बजे तक 49 प्रतिशत मतदान, चुराचांदपुर जिले में दो राजनीतिक दलों के बीच झड़प, एक व्यक्ति घायल

  • 28 Feb 2022 7:36 AM GMT

    चुराचांदपुर में झड़प, एक घायल

    मणिपुर विधानसभा चुनाव के दौरान पुलिस ने कि चुराचांदपुर जिले के सुदूर इलाके में दो दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में एक व्यक्ति घायल हो गया। झड़प में एक EVM भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसे बदल दिया गया है। जिसके बाद मतदान फिर शुरू हो गया।

  • 28 Feb 2022 7:23 AM GMT

    मणिपुर विधानसभा चुनावः पहले चरण की वोटिंग जारी, सुबह 11 बजे तक 27.34% मतदान हुआ

  • 28 Feb 2022 6:36 AM GMT

    मणिपुर: मंत्री विश्वजीत सिंह ने इंफाल में किया मतदान।

  • 28 Feb 2022 4:46 AM GMT

    मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022: पहले चरण में सुबह 9.30 बजे तक 8.94 प्रतिशत मतदान

  • 28 Feb 2022 4:44 AM GMT

    मणिपुर के उपमुख्यमंत्री युमनाम जय कुमार सिंह ने आज इंफाल में मतदान किया। 



  • 28 Feb 2022 3:33 AM GMT

    शाम 4 बजे तक होगा मतदान

    पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में मतदान आज शाम 4 बजे तक चलेगा। दोपहर 3-4 बजे तक कोविड-19 के मरीज मतदान करेंगे। जबकि, दूसरे चरण के लिए मतदान 5 मार्च को होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।

  • 28 Feb 2022 2:58 AM GMT

    राज्यपाल गणेशन ने भी किया मतदान

    मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन ने राजधानी इंफाल में में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं मणिपुर के सभी लोगों से अपील करता हूं, कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें। क्योंकि हमारे देश में लोकतंत्र प्रचलित है और लोकतंत्र की निशानी चुनाव है।'



     

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story