Mau News: दूल्हे ने सुनाई ऐसी शायरी, दुल्हन बोली- नहीं करेंगे शादी, मौके पर बुलाई गई पुलिस

Mau News: स्टेज पर लाया गया दूल्हा, शायराना हो गया। वो फ़िल्मी अंदाज में शायरियां बोलने लगा। जयमाल डालने में आनाकानी और अजीबोगरीब हरकतें करना लगा। पानी सिर से ऊपर होता देख पुलिस को बुलाया गया।

Asif Rizvi
Published on: 14 March 2023 8:12 PM GMT
Mau News: दूल्हे ने सुनाई ऐसी शायरी, दुल्हन बोली- नहीं करेंगे शादी, मौके पर बुलाई गई पुलिस
X

Mau News: जनपद के थाना कोपागंज थाना क्षेत्र के दोस्तपुर गांव में रविवार रात को एक शादी समारोह में अजीबोगरीब मामला देखने को मिला। यहां शादी का कार्यक्रम ठीकठाक चल रहे था तभी स्टेज पर लाया गया दूल्हा, शायराना हो गया। वो फ़िल्मी अंदाज में शायरियां बोलने लगा। जयमाल डालने में आनाकानी और अजीबोगरीब हरकतें करना लगा। पानी सिर से ऊपर होता देख पुलिस को बुलाया गया। दूल्हा पुलिस से भी उलझ गया और अभद्रता करने लगा। तब पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। उधर, इस हंगामे के दौरान ही दुल्हन ने शादी से साफ़ इनकार कर दिया।

खुशी के माहौल में जमकर हंगामा

जानकारी के मुताबिक कोपागंज के दोस्तपुर गांव में बहादुर सोनकर के घर आजमगढ़ से बारात आई थी। बारातियों का स्वागत बड़ी धूमधाम से किया गया। बारातियों के स्वागत के बाद दूल्हे ने अजीबोगरीब हरकतें शुरू कर दीं। उसने जयमाल डालने में आनाकानी की, जिसके बाद घरवालों ने उसे मनाना शुरू किया। लेकिन वो नहीं माना, स्टेज पर चढ़कर फिल्मी डायलॉग और शायरियां बोलने लगा। दूल्हे की डायलॉग और शायरियां देखकर घरवाले हैरत करने लगे। वो दुल्हन पक्ष पर भी उलटे-सीधे कमेंट्स करने लगा। शादी में आए कुछ लोग तो दूल्हे को पागल तक कहने लगे। देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया। दूल्हे के डायलॉग तूल पकड़ने लगे और फिर कुछ ही देर में वहां पर पुलिस पहुंच गई।

पुलिस के समझाने के बाद भी नहीं माना दूल्हा

स्टेज पर डायलॉगबाजी और नौटंकीबाजी के बीच पुलिस ने दूल्हे को समझाया लेकिन दूल्हा नहीं माना। मजबूरन पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई। पुलिस ने दुल्हन पक्ष को आश्वासन दिया कि दूल्हे पक्ष से हुए नुकसान की भरपाई बातचीत के जरिए कराई जाएगी। विवाद के बाद दुल्हन पक्ष ने इस दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया।

Asif Rizvi

Asif Rizvi

Next Story