×

Meerut News: पुलिस का बड़ा एक्शन, मेरठ में पकड़ी गई हथियारों की अवैध फैक्ट्री, चुनाव में होने थे सप्लाई

Meerut News: हथियार मेरठ से कई जिलों में सप्लाई होने थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने छापा मारकर अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फैक्ट्री से बड़ी बड़ी संख्या में अवैध हथियार बरामद हुए हैं।

Sushil Kumar
Published on: 6 May 2023 5:27 PM GMT
Meerut News: पुलिस का बड़ा एक्शन, मेरठ में पकड़ी गई हथियारों की अवैध फैक्ट्री, चुनाव में होने थे सप्लाई
X
पुलिस द्वार पकडा गया अवैध असलहा (Pic: Newstrack)

Meerut News: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के माहौल को बिगाड़ने के लिए मेरठ में बड़ी तादाद में अवैध हथियार तैयार किए जा रहे थे। हथियार मेरठ से कई जिलों में सप्लाई होने थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने छापा मारकर अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फैक्ट्री से बड़ी बड़ी संख्या में अवैध हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कमलेश ठाकुर ने ग्रामीण पुलिस को मिली कामयाबी की जानकारी देते हुए बताया कि थाना किठौर पुलिस को एक मुखबिर ने सूचना दी कि थाना किठौर क्षेत्र में ईशापुर मोड़ के सामने ईंख के खेत में दो लोग अवैध शस्त्र बनाने का कार्य कर रहे हैं। सूचना पर थाना किठौर के दरोगा सत्येन्द्र कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए मौके से दो लोंगो को अवैध निर्मित तमंचों व जिन्दा कारतूस एवं अवैध शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित आज गिरफ्तार कर लिया। मौके से 09 अवैध तंमचे निर्मित व 4 जिन्दा कारतूस एवं अवैध शस्त्र बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना किठौर पर मु0अ0सं0 120/2023 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। विधिक कार्यवाही कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

तीन बोर से पांच और 12 बोर के बरामद किए तमंचे

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम किठौर निवासी शकील पुत्र शमीम व भूरे पुत्र फकीरा हैं। इनके पास से 315 बोर के पांच तमंचे,12 बोर के चार तंमचे, कारतूस व हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। दोनों ही अभियुक्तों के खिलाफ जनपद में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है गिरफ्तार अभियुक्त आन डिमांड हथियार बना कर उन्हें सप्लाई करते थे। बरामद हथियार निकाय चुनाव में सप्लाई होने थे। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने छापा मार कर हथियार बरामद कर लिए।

Sushil Kumar

Sushil Kumar

Next Story