UP Nikay Chunav 2023: भाजपा से टिकट न मिलने पर त्यागी समाज खफा, कहा- भागीदारी नहीं, तो वोट भी नहीं

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश के मेरठ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा त्यागी समाज को मेयर और पार्षद का टिकट नहीं दिए जाने को लेकर त्यागी समाज का गुस्सा थमता नहीं दिख रहा है।

Sushil Kumar
Published on: 30 April 2023 7:36 PM GMT
UP Nikay Chunav 2023: भाजपा से टिकट न मिलने पर त्यागी समाज खफा, कहा- भागीदारी नहीं, तो वोट भी नहीं
X
भाजपा से टिकट न मिलने पर त्यागी समाज खफा: Photo- Newstrack

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा त्यागी समाज को मेयर और पार्षद का टिकट नहीं दिए जाने को लेकर त्यागी समाज का गुस्सा थमता नहीं दिख रहा है। इस गुस्से का इजहार आज यहां त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा के तत्वावधान में आयोजित बैठक में समाज के प्रतिनिधियों द्वारा किया गया। वयोवृद्ध नेत गंगाराम त्यागी कौल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में भाजपा द्वारा 90 वार्डों में से एक भी वार्ड में त्यागी समाज को टिकट नहीं दिए जाने को लेकर वक्ताओं द्वारा गहरा आक्रोश जताया गया। बैठक के संयोजक सुनील त्यागी किसौला द्वारा बैठक में त्यागी को टिकट नहीं मिलने पर रोष व्यक्त किया गया।

पार्टी पर लगाया त्यागी समाज की उपेक्षा का आरोप

बैठक में रतीश प्रकाश त्यागी ने भाजपा का विरोध करने का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन अशोक त्यागी सोहजनी सहित अन्य सभी ने किया। बैठक में राजेश त्यागी खंदरावली ने कहा कि 2017 में भाजपा में दो त्यागी विधायकों में से किसी को भी मंत्रीमंडल में शामिल नहीं किया गया। 2022 में पुनः भाजपा सरकार बनने पर दो त्यागी विधायकों होने के बाद एक भी त्यागी विधायक को मंत्रीमंडल में शामिल नहीं किया गया। साथ ही विभिन्न चयन आयोग, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड इलाहाबाद, उच्च शिक्षा आयोग आदि आयोगों में त्यागी बिरादरी को कोई स्थान नहीं दिया गया है।

रतीश प्रकाश त्यागी और अशोक त्यागी सोहजनी ने बताया कि सात मई को त्यागी हास्टल में एक बड़ी पंचायत में आगामी योजना तैयार की जायेगी। बैठक के अन्त में संगठन मंत्री प्रदीप त्यागी ने सभी का आभार व्यक्त किया और बिरादरी में सम्पर्क करके त्यागी हास्टल में सात मई की महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में जुटने का आह्वान किया। बैठक का संचालन युवा नेता आशीष त्यागी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से कुलदीप त्यागी खासपुर, सुनील त्यागी किसौला, गंगाशरण त्यागी, विशाल त्यागी, प्रदीप त्यागी संगठन मंत्री, राजेश त्यागी खंदरावली, उदयवीर त्यागी,ले. कर्नल अमरदीप त्यागी, अनुराग त्यागी, दीपक त्यागी आदि लोग मौजूद थे।

Sushil Kumar

Sushil Kumar

Next Story