×

लाइफ को बनाना है हैप्पी तो सिंपलीसिटी के साथ हमेशा करें स्माइल

Newstrack
Published on: 6 May 2016 11:06 AM GMT
लाइफ को बनाना है हैप्पी तो सिंपलीसिटी के साथ हमेशा करें स्माइल
X

लखनऊ: आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में हर कोई परेशान और हैरान है। किसी को चाहकर भी दो पल का आराम नहीं नसीब होता है। ऐसे में खुश और शांत दिखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन आपको लाइफ में रहना खुश है तो गुस्से को करें दूर और इन उपायों को अपनाकर अपनी लाइफ को सरल बना सकते है।

किसी खास से बात करें

आप जिसे पसंद करते हैं उससे बात करिए। सामने ना हों या उसे फ़ोन करिए और बात करिए। उनकी आवाज सुनकर आपको अच्छा लगेगा। बात करने से मन हल्का हो जाएगा और आपको खुशी होगी।

हमेशा मुस्कराएं

हमेशा मुस्कुराएं, क्योंकि इससे आप न केवल खुश रहेंगे, बल्कि दूसरों को भी खुश रखने सफल होंगे। अपनों को देख कर मुस्कराने से प्यार बढ़ता है। वो भी मुस्कराएंगे। मुस्कराहट होगी तो खुशी मिलेगी।

सादगी को अपनाएं और सरल बनें

आप जितने सरल होंगे उतने खुश रहेंगे। चीजों को जीतना उलझाएंगे लाइफ में उतना दुखी दुखी रहेंगे। सरल जीवन खुशियों की दावत देता है। सादगी और सरलता को अपनाएं और जिएं हर पल को।

टेक्नोलॉजी के साथ चले और स्मार्ट बने

टेक्नोलॉजी स्मार्ट हो रही है। फोन मोबाइल बन गया। मोबाइल स्मार्ट मोबाइल बन गया। बॉक्स टीवी अब फ्लैट टीवी बन गया। फ्लैट टीवी अब स्मार्ट टीवी बन गया। आप भी टेक्नोलॉजी के साथ-साथ अपने को बदलिए और नई चीजों को अपनाइएं और स्मार्ट बनिए, क्योंकि ये आज की जरुरत है।

बदलिए

अपने को थोड़ा-थोड़ा निरंतर बदलिए। जैसे ऋतु बदलती है ठीक वैसे ही। अगर नहीं बदलेंगे आने वाली नई ऋतु को नहीं सह पाएंगे। समाज में नई बातों और परंपराओं को अपनाइए। पूरा नहीं तो थोड़ा ही सही। हो सकता है बेटे की हर नई बात सही नहीं लगे। पर हो सकता है उसकी हर बात गलत नहीं हो। इसलिए उसे सुनिए, समझिए और हो सके तो अपने विचारों में बदलाव कीजिए. इसी तरह हो सकता है बहू की भी हर नई बात सही नहीं लगे। पर हो सकता है उसकी हर बात गलत भी नहीं हो। इसलिए उसे सुनिए, समझिए और हो सके तो यहां भी अपने विचारों में बदलाव कीजिए और आप पाएंगे कि सभी खुश रहेंगे। आप भी, बाकी सदस्य भी।

Newstrack

Newstrack

Next Story