×

उर्मिला मातोंडकर ने थामा कांग्रेस का दामन, उत्‍तरी मुंबई से लड़ सकती हैं चुनाव

अब तक बॉलीवुड में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरनी वाली 'छम्मा छम्मा' और रंगीला 'गर्ल' के नाम से मशहूर फिल्‍म स्‍टार उर्मिला मातोंडकर अब राजनीतिक रण में ताल ठोंकती नजर आयेंगी। लोकसभा चुनाव 2019 में सियासी मैदान में उतरने से पहले उर्मिला बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं।

SK Gautam
Published on: 27 March 2019 9:25 AM GMT
उर्मिला मातोंडकर ने थामा कांग्रेस का दामन, उत्‍तरी मुंबई से लड़ सकती हैं चुनाव
X
बॉलीवुड की छम्मा छम्मा गर्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने आज कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

मुंबई: अब तक बॉलीवुड में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरनी वाली 'छम्मा छम्मा' और रंगीला 'गर्ल' के नाम से मशहूर फिल्‍म स्‍टार उर्मिला मातोंडकर अब राजनीतिक रण में ताल ठोंकती नजर आयेंगी। लोकसभा चुनाव 2019 में सियासी मैदान में उतरने से पहले उर्मिला बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं।

यह भी पढ़ें...गोवा: मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री धवलीकर को किया बर्खास्त

राहुल गाँधी की उपस्थिति में ज्वाइन की कांग्रेस

आपको बता दें कि उर्मिला सुबह 11 बजे दिल्‍ली पहुंचीं। जिसके बाद उन्‍होंने कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर आधिकारिक रूप से पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण की। वह उत्‍तर मुंबई से चुनाव लड़ सकती हैं। उर्मिला के साथ कांग्रेस नेता संजय निरुपम, विधायक असलम शेख, जीएस भूषण पाटिल आदि भी दिल्‍ली पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें...आजम से शांति भंग की आशंका, शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति

बता दें कि कांग्रेस में उर्मिला को पार्टी में शामिल करके उन्हें उत्‍तर-मुंबई से लोकसभा का टिकट देने की तैयारी चल रही है।

इस सीट पर शिल्पा शिंदे और अवसरी जोशी भी चुनाव लड़ने के इच्छुक

वैसे इस सीट से कांग्रेस में पहले से ही शामिल बिग-बॉस फेम शिल्पा शिंदे और असावरी जोशी भी चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक बताए जा रहे थे। ध्‍यान रहे कि बीजेपी ने अपने इस मजबूत गढ़ में मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी को ही एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़ें...भोजपुरी स्टार निरहुआ ने थामा कमल, सीएम योगी की मौजूदगी में हुए पार्टी में शामिल

SK Gautam

SK Gautam

Next Story