लोकसभा चुनाव : बीजेपी को कोसा गठबंधन के लिए अखिलेश ने मांगे वोट

यादव ने कहा कि किसान का बेटा ही सीमा की सुरक्षा करता है। हमारे फौजी जवानों की वजह से देश सुरक्षित है, भाजपा सरकार की वजह से नहीं। भाजपा की दो करोड़ नौकरियां देने का वादा झूठा निकला। भाजपा की नोटबंदी से अर्थव्यवस्था पीछे जा रही है।

Rishi
Published on: 22 April 2019 3:54 PM GMT
लोकसभा चुनाव : बीजेपी को कोसा गठबंधन के लिए अखिलेश ने मांगे वोट
X

लखीमपुर खीरी : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज लखीमपुर खीरी के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में समाजवादी पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी पूर्वी वर्मा, धौरहरा से प्रत्याशी अरशद सिद्दीकी, निघासन उपचुनाव प्रत्याशी कय्यूम के अतिरिक्त सीतापुर से बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी नकुल दुबे के पक्ष में बजेहरा मैदान, महमूदाबाद में चुनावी सभा कर इन सभी प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने की जनता से अपील की।

अखिलेश यादव ने कहा है कि आज देश के संविधान को खतरा है। राजनीति के स्तर में भारी गिरावट दिख रही है। भाजपा नया भारत बनाने का झूठा सपना दिखा रही है। लेकिन देश को जब नया प्रधानमंत्री और नयी सरकार मिलेगी तभी नया भारत बनेगा। राजनीति में नई दिशा देनेवाला समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल का मजबूत गठबंधन है। हमारा गठबंधन दिलों का है यह टूटने वाला नहीं है। यह लम्बे समय तक चलेगा।

ये भी पढ़ें…राहुल गांधी को राहत, 2 घंटे की सुनवाई के बाद नामांकन को बताया वैध

उन्होंने कहा कि भाजपा के पांच साल केन्द्र के और 2 साल राज्य सरकार के कामों का हिसाब किताब भी लेने का समय आ गया है। भाजपा को इसकी विफलताओं के लिए सबक सिखाना है।

अखिलेश ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव बढ़ रहा है, महागठबंधन के पक्ष में वोटों की बारिश हो रही है। भाजपा सरकारों के पास कोई काम नही है वे हमारे कामों के उद्घाटन का उद्घाटन और शिलान्यास का शिलान्यास करने के कारण गर्मियों में चुनाव कराकर लोगों को परेशान कर रहे हैं।

उन्होंने पूछा कि हमारे तीन दलों के गठबंधन को महामिलावट कहा जा रहा है किन्तु जो 38 दलों के साथ गठबंधन किए हुए हैं वे बतायें उनका गठबंधन महामिलावटी है कि नही? समाजवादी पार्टी का गठबंधन उन गरीबों का गठबंधन है जिन्हें सम्मान नहीं मिला है।

यादव ने कहा कि अन्नदाता किसान की आत्मा खेती है। प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दुगनी करने, डेढ़ गुना ज्यादा लागत मूल्य देने आदि के वादे किए थे। उनके खाद की बोरी से 5 किलो खाद की चोरी कर कम कर दिया। हमें ऐसा चैकीदार नहीं चाहिए जो बड़े-बड़े उद्योगपतियों को देश के बाहर भाग जाने दे। बैंकों से 36,000 से ज्यादा उद्योगपति ऋण लेकर भारत छोड़कर चले गए। न कालाधन वापस आया और नहीं भ्रष्टाचार पर रोक लगी।

ये भी पढ़ें…वाराणसी से चुनाव लड़ने पर बोलीं प्रियंका, राहुल गांधी कहें तो मैं तैयार हूं

उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने बीमारों के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा, प्रसूताओं के लिए 102 एम्बूलेंस सेवा, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 सेवा, अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 सेवा शुरू की थी। गरीब महिलाओं की मदद के लिए समाजवादी पेंशन देना शुरू किया था। फिर सरकार बनने पर अब उन्हें 3 हजार रू0 मासिक पेंशन मिलेगी। भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार के विकासकार्यों को बर्बाद कर दिया।

यादव ने कहा कि किसान का बेटा ही सीमा की सुरक्षा करता है। हमारे फौजी जवानों की वजह से देश सुरक्षित है, भाजपा सरकार की वजह से नहीं। भाजपा की दो करोड़ नौकरियां देने का वादा झूठा निकला। भाजपा की नोटबंदी से अर्थव्यवस्था पीछे जा रही है। 45 साल में सबसे ज्यादा बेकारी हुई है। गैस सिलेण्डरों का वजन कम कर दिया गया इसे 80 प्रतिशत लाभार्थी फिर नहीं भरा पाए। शौचालयों में पानी नहीं है। भाजपा नेता शौचालय से बात शुरू कर शौचालय पर ही अपनी बात खत्म करते हैं।

पूर्व सीएम ने कहा कि देश की राजनीति में नए लोगों के आने से नया भारत बनेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी पार्टी को खड़ा करना चाहती है। उसको 2022 की चिंता है। आज देश के समक्ष चुनौती सन् 2019 की है। केन्द्र की सरकार बदलनी है। महागठबंधन ही महापरिवर्तन लाएगा। इसकी रफ्तार बढ़ेगी और ‘साथी‘-समाजवादी पार्टी की साइकिल और बहुजन समाज पार्टी के हाथी निशान पर एक-एक वोट पड़ेगा।

ये भी पढ़ें…राफेल का सच सामने आयेगा, मोदी और अनिल अंबानी को होगी सजा: राहुल गांधी

अखिलेश यादव ने बजेहरा, सीतापुर की सभा में नकुल दुबे के पक्ष में चुनावी सभा में कहा कि जातिगणना हो जाने पर सबको आबादी के अनुपात में भागीदारी मिलेगी। यही सामाजिक न्याय का आधार है। सोचिए भाजपा के राज में किसके अच्छे दिन आए है? नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है। स्वच्छ भारत के नाम पर ठगा गया है। मुख्यमंत्री जी की ठोको नीति के चलते कहीं पुलिस ने जनता को तो कहीं जनता ने पुलिस को ही ठोंकने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने जनता से हाथी और साइकिल वाले बटन दबाकर चुनाव में गठबंधन प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story