×

UP की 10 सीटों पर मतदान: चाचा शिवपाल से भतीजे अक्षय यादव से लड़ रहे हैं सियासी जंग

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 15 राज्यों की 116 सीटों पर मतदान जारी है। तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10, गुजरात की सभी 26, बिहार की 5, केरल की सभी 20

Anoop Ojha
Published on: 23 April 2019 5:04 AM GMT
UP की 10 सीटों पर मतदान: चाचा शिवपाल से भतीजे अक्षय यादव से लड़ रहे हैं सियासी जंग
X

नईदिल्ली: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 15 राज्यों की 116 सीटों पर मतदान जारी है। तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10, गुजरात की सभी 26, बिहार की 5, केरल की सभी 20 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। यूपी में आज मुलायम सिंह की परंपरागत सीट मैनपुरी, धर्मेंद्र यादव की सीट बदायूं, पीलीभीत में वोटिंग हो रही है।

यह भी पढ़ें.....गुजरात: PM मोदी के बाद अमित शाह ने सपरिवार डाला वोट

इसके अलावा फिरोजाबाद में भी आज मतदान हो रहा है। इस सीट पर चाचा भतीजे में कांटे का मुकाबला माना जा रहा है। शिवपाल यादव ने कहा,'फिरोजबाद की जनता अक्षय से नाराज हैं। उन्हें चुनाव नहीं लड़ना चाहिए था। अब अगर चुनाव लड़े हैं तो हारेंगे भी।क्षेत्र के लोगों ने लाखों की रैली की और हमें चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया।

यह भी पढ़ें......उत्तर प्रदेश की दस सीटों सहित 15 राज्यों की 116 सीटों पर मतदान

यूपी में अखिलेश और मायावती गठबंधन कर रहे थे तो मैंने भी शामिल होने के लिए प्रस्ताव दिया था। हम महज दो सीट मांग रहे थे, लेकिन हमारी बात को तवज्जो नहीं दी गई और हमें गठबंधन में शामिल नहीं किया गया। इसके बाद हमारी पार्टी चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story