×

महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर महिलाओं के लिए बनाए जाएंगे मतदान केन्द्र

चुनाव कार्यालय द्वारा यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार राज्य की सभी 48 लोकसभा सीटों पर पूरी तरह से महिलाओं द्वारा प्रबंधित मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे।

Roshni Khan
Published on: 28 March 2019 12:37 PM IST
महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर महिलाओं के लिए बनाए जाएंगे मतदान केन्द्र
X

मुंबई: महिला मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयास के तहत अगले महीने होने वाले चुनाव में महाराष्ट्र की सभी 48 लोकसभा सीटों पर महिलाओं के लिए एक-एक मतदान केन्द्र बनाया जाएगा।

ये भी देखें:दीपक तलवार के खिलाफ 1 अप्रैल को चार्जशीट दाखिल करेगा प्रवर्तन निदेशालय

चुनाव कार्यालय द्वारा यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार राज्य की सभी 48 लोकसभा सीटों पर पूरी तरह से महिलाओं द्वारा प्रबंधित मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे।

इसमें बताया गया है, ‘‘ऐसे मतदान केन्द्रों पर तैनात सभी पुलिसकर्मी, चुनाव अधिकारी और अन्य कर्मी महिलाएं होंगी। ‘सखी’ मतदान केन्द्रों के नाम से जाने जाने वाले ये मतदान केंद्र लैंगिक समानता और चुनावी प्रक्रियाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक पहल है।’’

ये भी देखें:राहुल, प्रियंका, शरद पवार और नीतीश होंगे मणिपुर में स्टार प्रचारक

विज्ञप्ति में बताया गया है कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार इन मतदान केन्द्रों के लिए कोई विशेष रंग कोड नहीं रखा गया है। उनकी सुरक्षा मुख्य प्राथमिकता होगी।

(भाषा)

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story