×

कांग्रेस ने देश को परिवारवाद और जातिवाद दिया: बीजेपी

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को कहा कि इस देश को परिवारवाद और जातिवाद कांग्रेस की देन है। उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी के विरोध के नाम पर जनता को छलने का प्रयास किया जा रहा है।

Dharmendra kumar
Published on: 19 April 2019 11:09 AM GMT
कांग्रेस ने देश को परिवारवाद और जातिवाद दिया: बीजेपी
X

जयपुर: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को कहा कि इस देश को परिवारवाद और जातिवाद कांग्रेस की देन है। उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी के विरोध के नाम पर जनता को छलने का प्रयास किया जा रहा है।

संवाददाताओं से यहां बातचीत में त्रिवेदी ने कहा,'‘देश में दो दुर्गुण- जातिवाद और परिवारवाद कांग्रेस ने दिये और आज यही दोनों कांग्रेस के लिये असहज और अपमानजनक स्थिति का कारण बने हैं।'’

यह भी पढ़ें...सपा-बसपा का साथ आना मोदी के समर्थन में आये तूफान का नतीजा :भाजपा

बसपा प्रमुख मायावती और सपा नेता मुलायम सिंह यादव के एक मंच पर आने का जिक्र करते हुए त्रिवेदी ने कहा कि कभी एक दूसरे के खिलाफ जान से मारने के मुकदमे दर्ज करवाने वाले आज गले मिल रहे हैं। उन्होंने कहा, '‘ केवल मोदी विरोध में जनता को छलने का प्रयास किया जा रहा है।'’

यह भी पढ़ें...यह टीम WC के लिए बेस्ट, धोनी बेहतरीन क्रिकेटिंग माइंड वाले व्यक्ति: विराट कोहली

त्रिवेदी ने राजस्थान में कानून-व्यवस्था ठप होने का आरोप लगाया और कहा कि केन्द्र सरकार ने सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण देना तय किया लेकिन उसका फायदा राज्य के युवाओं को नहीं मिल पाया है। यहां पर आयुष्मान योजना को भी लागू नहीं किया गया है।

भाषा

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story