बुआ-भतीजे ने दी चुनावी तलवार को धार, निशाने पर बीजेपी-कांग्रेस

यादव ने कहा कि आज हमारा देश नाजुक स्थिति से गुजर रहा है। भाजपा संविधान पर हमला कर रही है। उसकी नीतियां संविधान विरोधी और संविधान प्रप्रदत्त अधिकारों को छीनने की है। मायावती ने कहा कि आजादी के बाद केन्द्र और अन्य कई राज्यों में सबसे लम्बे समय तक कांग्रेस सत्ता में रही।

Rishi
Published on: 1 May 2019 4:50 PM GMT
बुआ-भतीजे ने दी चुनावी तलवार को धार, निशाने पर बीजेपी-कांग्रेस
X

बाराबंकी : रामसनेही घाट, नारायनपुर बढ़ेल में आज महागठबंधन के प्रत्याशी लोकसभा क्षेत्र फैजाबाद से आनन्द सेन, बाराबंकी से रामसागर रावत और बहराइच से शब्बीर बाल्मीकि के समर्थन में आयोजित संयुक्त जनसभा को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने कहा था कि नोटबंदी से आतंकवाद खत्म हो जायेगा लेकिन अभी तक देश में नक्सली-आतंकवाद की घटनायें रूकी नहीं। भाजपा की गलत नीतियों के कारण हमारे जवान शहीद हो रहा है। भाजपा समाज को बांटकर राजनीति करना चाहती है। केन्द्र सरकार का डिजिटल इण्डिया, स्किल इण्डिया, मेक इन इण्डिया स्टैण्ड अप इण्डिया का नारा झूठा साबित हुआ।

य​ह भी पढ़ें…....तो इसलिए खारिज हो सकता है तेज बहादुर का नामांकन, कल तक देना होगा जवाब

यादव ने कहा कि आज हमारा देश नाजुक स्थिति से गुजर रहा है। भाजपा संविधान पर हमला कर रही है। उसकी नीतियां संविधान विरोधी और संविधान प्रप्रदत्त अधिकारों को छीनने की है। पांच वर्षों में केन्द्र की भाजपा सरकार में अच्छे दिन नहीं आये। 2014 में किया गया एक भी वादा भाजपा ने पूरा नहीं किया। उत्तर प्रदेश की जनता ने महागठबंधन के प्रति जो उत्साह दिखाया है उसे पूरा देश याद कर रहा है। यह गठबंधन लोकतंत्र में इतिहास बनायेगा। यही गठबंधन देश को खुशहाली के रास्ते पर ले जायेगा।

ये भी पढ़ें— गठबंधन को जाति धर्म की राजनीति करनी है, इन्हें देश के विकास से कोई मतलब नही: योगी

यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन को महामिलावट कहने वाले यह नहीं बता पा रहे हैं कि 38 दलों के साथ गठबंधन को क्या कहा जाये? यह महागठबंधन देश की राजनीति में महापरिवर्तन लाने जा रहा है। आजादी के 70 सालों में जिन्हें हक और सम्मान नहीं मिला यह उनका गठबंधन है। इस महागठबंधन ने भाजपा का सफाया कर दिया है।

संयुक्त जनसभा को सम्बोधित करते हुए बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि आजादी के बाद केन्द्र और अन्य कई राज्यों में सबसे लम्बे समय तक कांग्रेस सत्ता में रही। गलत नीतियों के कारण ही कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गयी। कांग्रेस के शासन में गरीबी, बेरोजगारी दूर नहीं हुई और मेहनतकश भी सुखी नही रहा। कांग्रेस सरकार में रोजी-रोटी को लेकर उत्तर प्रदेश से भारी तादात में पलायन हुआ। कांग्रेस ने दलितों के मसीहा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को लोकसभा नहीं पहुंचने दिया। बहुजन समाज पार्टी के प्रयास से श्री वी.पी. सिंह की सरकार में बाबा साहब को भारतरत्न सम्मान मिला। बहुजन समाज पार्टी ने 1989 में तत्कालीन केन्द्र सरकार से बाबा साहब को भारतरत्न और मण्डल कमीशन की रिपोर्ट लागू करवाने का काम कराया।

ये भी पढ़ें— भारत की विरासत को दर्शाता रिलायंस ज्वेल्स का नया कलेक्शन ‘अपूर्वम’

माया ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों को ही भाजपा ने आगे बढ़ाया। भाजपा सरकार में गरीब, असहाय, अन्य मध्यम वर्ग के लोग बुरी तरह से परेशान हैं। भाजपा सरकार ने पूंजीपतियों और धन्नासेठो को बचाने और उनकी चैकीदारी करने का काम किया है। भाजपा की जातिवादी, साम्प्रदायिक सोच के कारण दलितों, पिछड़ों का आरक्षण कोटा पूरा नहीं हुआ। अल्पसंख्यक समाज की हालत भी खराब है। सवर्ण जातियां भी गरीबी से परेशान हैं छोटे-मध्यम व्यापारी परेशान हैं। आतंकी हमले हो रहे हैं। जिसे भाजपा भुनाने में लगी है। कांग्रेस की तरह भाजपा भी साम-दाम दण्ड-भेद से सत्ता हथियाना चाहती है। भाजपा से हर स्तर पर सावधान रहना जरूरी है।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story