×

पीएम मोदी ने जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र, सबको साध रही पार्टी

बीजेपी ने आज लोकसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद रहे। पीएम ने अपने संबोधन में कहा, संकल्प पत्र, सुशासन पत्र भी है, राष्ट्र की समृद्धि का भी प्रतीक है, किसान के लिए पेंशन की बात हो।

Rishi
Published on: 8 April 2019 7:48 AM GMT
पीएम मोदी ने जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र, सबको साध रही पार्टी
X

नई दिल्ली : बीजेपी ने आज लोकसभा चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद रहे। पीएम ने अपने संबोधन में कहा, संकल्प पत्र, सुशासन पत्र भी है, राष्ट्र की समृद्धि का भी प्रतीक है, किसान के लिए पेंशन की बात हो। खेत मजदूर के लिए पेंशन। इस दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं।

क्या बोले पीएम

आकांक्षाओं को पूर्ण करने का सपना लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं: पीएम मोदी

गांव, गरीब और किसान हमारे केंद्र में हैं। देश के नौजवान आने वाले 5 सालों में 2047 का भविष्य तय करने वाले हैं। देश के नौजवानों के लिए उस तरह का अवसर हो: पीएम मोदी

राजनीति व्यवस्था, खास तौर पर शासकीय व्यवस्था में जो बुराइयां घुस गई हैं इसपर नीतियां बनानी हैं, सुधार का संकल्प भी लेना है: पीएम मोदी

2047 का मजबूत आधार 2019 से 2024 में ही रखना होगा। हमने संकल्प पत्र में इस बात का इशारा किया है: पीएम मोदी



ये भी देखें : भारत से ज्यादा पाकिस्तान का गुणगान कर रही है कांग्रेस: PM मोदी

हमारे देश में भ्रष्टाचार की चर्चा बहुत हुई है। हमने शासन व्यवस्था में कई बदलाव किए हैं। कई अधिकार नीचे तक दे दिए हैं। ताकि शासन में आसानी हो। टेक्नॉलजी ने भी इसमें काफी मदद की है: पीएम मोदी

हम नागरिक पर भरोसा करना चाहते हैं। हिन्दुस्तान के 130 करोड़ लोग भी देश को मजबूत बनाना चाहते हैं: पीएम मोदी

हमारे देश में सोच बना दी गई कि जनता को कुछ भी दो कम पड़ता है। मैं समझता हूं कि ये देशवासियों का अपमान है। एक बार लाल किले से मैंने कहा था कि जो संभव हो वो गैस सब्सिडी क्यों नहीं छोड़ते। सवा करोड़ से ज्यादा लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ दी: पीएम मोदी

दिल्ली के एयर कंडीशन में बैठे लोग गरीबी को परास्त नहीं कर सकता है। गरीब ही गरीबी को परास्त कर सकता है: पीएम मोदी

स्वच्छता के लिए कोई सरकार अपने खाते में सफलता का दावा नहीं कर सकती है। यह जनआंदोलन बना है। हम विकास को जनआंदोलन बनाने की दिशा में बढ़ना चाहते हैं: पीएम मोदी

जो काम 1950-55 में होना चाहिए वह काम मुझे अभी करना पड़ा है: पीएम मोदी

2014-2019 तक के काम का समीक्षा जरूरी है। कोई भी सरकार होती है तो यह सही है कि हमारी सरकार का पुराने सरकार से मूल्यांकन होना चाहिए: नरेंद्र मोदी

ये भी देखें : चुनावों में कालेधन के प्रयोग पर लगाम लगाते हैं इलेक्टोरल बॉन्ड: जेटली

पानी के संबंध में एक स्पेसल टास्क फोर्स बनाना चाहते हैं। इसे आगे ले जाना चाहते हैं: पीएम मोदी

देश में पहली बार हम एक अलग जल शक्ति मंत्रालय बनाएंगे। हमने इस बजट में मछुआरों के लिए एक अलग मंत्रालय की बात कही थी, हम आने वाले दिनों में जल शक्ति एक अलग मंत्रालय बनाएंगे। नदियों के जल का अधिकतम उपभोग कैसे हो, नल से जल कैसे पहुंचाए, इसपर हम काम करना चाहते हैं: पीएम मोदी

जैसी जहां आवश्यकता उस तरह से हम आगे बढ़ना चाहते हैं। राजनीति चल सकती है, देशनीति चलाने के लिए हमने मल्टी डायमेंशनल लेवल पर काम करना होता है: पीएम मोदी

विकास को हमने मल्टीलेयर बनाने के लिए समाहित करने की पूरी कोशिश की है। हमने सभी वर्गों को अड्रेस करने की कोशिश की है: पीएम मोदी

वन मिशन, वन डायरेक्शन। हम देश को समृद्ध बनाने के लिए समान्य लोगों के सशक्तिकरण के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए हम आगे बढ़ने का मंत्र है: पीएम मोदी



क्या कहा सुषमा स्वराज ने

कांग्रेस गठबंधन के नाम पर मजबूर सरकार लाने की बात कर रही है। कांग्रेस विकास के नाम पर मौन साधे हुए है: सुषमा स्वराज

हमारे संकल्प पत्र की तुलना बाकी पार्टियों से भी जरूर किया जाए: सुषमा स्वराज

अबुधाबी में OIC की मीटिंग में भारत के शामिल होने पर पाकिस्तान ने विरोध किया था। पाकिस्तान ने मीटिंग में नहीं आने की धमकी दी। यूएई ने पाकिस्तान की बात नहीं मानी। मीटिंग में पाकिस्तान की कुर्सी खाली थी और भारत वहां मौजूद था: सुषमा स्वराज

बीजेपी के घोषणापत्र में जम्मू कश्मीर से धारा 35A को हटाने के लिए संकल्प

भारत की उपलब्धियों से पूरी दुनिया हैरान है: सुषमा स्वराज

भारत का प्रभुत्व और भारत की प्रतिष्ठा पीएम मोदी के नेतृत्व में बढ़ी है: सुषमा स्वराज

हमारे घोषणापत्र के शीर्षक और दूसरे पार्टियों के शीर्षक में अंतर करें। हमारी पार्टी संकल्प पत्र लेकर आई है: सुषमा स्वराज



यह भी पढ़ें…उप्र के किसानों के साथ हूं, जिनकी फसलें ओलावृष्टि में बर्बाद हुई: प्रियंका

क्या है इस घोषण पत्र में और

तीन तलाक के विरूद्ध मुस्लिम महिलाओं को हम न्याय सुरक्षित करेंगे।

जम्मू-कश्मीर से धारा 35-ए हटाने की कोशिश करेंगे।

ट्रेंड डॉक्टर और जनसंख्या के बीच का अनुपात कम करने की कोशिश करेंगे।

आयुष्मान भारत के 1.5 लाख हेल्थ और वेयरनेस सेंटर खोले जाएंगे

2022 तक सभी रेल पटरियों को ब्रॉड गेज में परिवर्तन हो करेंगे।

शहरों और गांव में ओडीएफ प्लस और ओडीएफ टू प्लस कचरा प्रबंधन सुनिश्चित करेंगे

सभी घरों का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण

प्रत्येक परिवार के लिए पक्का मकान। अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को एलपीटी गैस सिलिंडर

लॉ संस्थानों में भी सीटों की संख्या बढ़ाएंगे।

एक्सिलेंट इंजिनियरिंग कॉलेजों में सीटों की संख्या बढ़ाएंगे.

उत्कृष्ट प्रबंधन संस्थाओं में सीटों की संख्या बढ़ाएंगे।

आजादी के 75 साल पूरे होने तक 75 कदम तय किए हैं। पीएम कृषि सिंचाई योजना की तहत सभी सिंचाई योजना पूरी करने की कोशिश करेंगे। 1-5 वर्ष तक के लिए शून्य ब्याज दर पर एक लाख रुपये का ऋण देंगे।

किसान सम्मान निधि का लाभ सभी किसानों को मिलेगा। छोटे और सीमांत किसानों को 60 साल के बाद पेंशन की सुविधा भी देंगे। राष्ट्रीय व्यापार आयोग का गठन किया जाएगा। देश के छोटे दुकानदारों को भी 60 साल के बाद पेंशन दी जाएगी।

पूरे देश में एकसाथ लोकसभा और राज्यों के चुनाव हो, इसके लिए आम सहमति बनाने की कोशिश करेंगे।

क्षेत्रीय असंतुलन को खत्म करने के लिए पूरी कोशिश करेंगे।

देश के छोटे दुकानदारों को 60 साल के बाद पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराएंगे।

ये भी पढ़ें— देवबंद रैली: मायावती के बयान पर चुनाव आयोग ने जिला प्रशासन से मांगी रिपोर्ट

राष्ट्रीय व्यापार आयोग बनाएंगे। यह काफी इफेक्टिव आयोग होगा।

सभी छोटे और सीमांत किसानों को 60 साल के बाद पेंशन की सुविधा देंगे।

सभी किसानों को 6 हजार रुपये का लाभ मिलेगा।

किसानों पर 25 लाख करोड़ रुपये अगले पांच साल के दौरान खर्च किया जाएगा।

1 लाख तक का क्रेडिट कार्ड पर जो लोन मिलता है, उसपर 5 साल तक ब्याज जीरो फीसदी होगा।

राम मंदिर पर सभी संभावनाओं को तलाश करेंगे। प्रयत्न होगा कि जल्द से जल्द सौहर्दपूर्ण वातावरण में निर्माण हो जाए।

सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल को संसद के दोनों सदनों से पास कराएंगे और लागू करेंगे। किसी राज्य की सांस्कृतिक और भाषाई पहचना पर आंच नहीं आने देंगे।

यूनिफॉर्म सिविल कोर्ड को लागू करेंगे।

आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति।



Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story