भाजपा शासन में देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है : गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा शासन में देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है जिसे लोगों को समझना चाहिए।

Anoop Ojha
Published on: 5 April 2019 12:29 PM GMT
भाजपा शासन में देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है : गहलोत
X

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा शासन में देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है जिसे लोगों को समझना चाहिए।

य​ह भी पढ़ें......महाराष्ट्र चुनाव के तीसरे चरण में 393 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए

गहलोत ने पाली में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर हमला बोला और कहा कि पिछले पांच सालों में देश में केवल दो लोग शासन कर रहे हैं और लोग अधिकतर केन्द्रीय मंत्रियों के नाम तक नहीं जानते हैं।

य​ह भी पढ़ें.....शिरोमणि अकाली दल ने परमिंदर ढींढसा को संगरूर से उम्मीदवार बनाया

प्रधानमंत्री, फिल्म अभिनेता की तरह अभिनय करते है

उन्होंने कहा, 'संविधान और लोकतंत्र खतरे में है और मेरा यह कर्तव्य है कि इस बारे में लोगों को अवगत कराया जाये। भाजपा नेता कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं और जो लोग उनकी आलोचना करते हैं उन्हें देशद्रोह करार दिया जाता है, यह वर्तमान में देश की स्थिति है। यह स्थिति भयावह है इसे समझना होगा।' मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री, फिल्म अभिनेता की तरह अभिनय करते है, उन्हें प्रधानमंत्री की जगह फिल्म इंड्रस्ट्री में होना चाहिए था।

य​ह भी पढ़ें.....गोरखपुर पहुंचे जेपी नड्डा, मिशन 2019 के लोकसभा चुनाव पर किया मंथन

उन्होंने कहा कि मोदी ने पिछले चुनावों में विदेशों से कालाधान वापस लाने सहित कई बडे़ बडे़ वादे किये थे, लेकिन एक भी पैसा वापस नहीं लाया गया।

मुख्यमंत्री ने राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर कांग्रेस के शासन में शुरू की गई बाडमेर रिफाइनरी सहित कई योजनाओं को कमजोर करने और उन्हें रोकने का आरोप भी लगया।

य​ह भी पढ़ें.....पंजाब में बिखर रहा आप का कुनबा, सूबे की राजनीति में बड़ा परिवर्तन

गहलोत शुक्रवार को पाली से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार बद्रीराम जाखड के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे भी उपस्थित थे।

राजस्थान में लोकसभा चुनाव दो चरणों में कराये जा रहे हैं । 25 लोकसभा क्षेत्रो में से पाली सहित 13 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा जबकि शेष 12 सीटों पर मतदान 9 मई को होगा।

(भाषा)

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story