×

कांग्रेस ने घोषित किए 31 उम्मीदवार,संजय निरूपम मुंबई (N-W) सीट से लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस ने सोमवार को पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र , छत्तीसगढ़, गोवा और दमन एवं दीव में लोकसभा की 31 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए।पार्टी की ओर से दो सूची जारी की गई।

Anoop Ojha
Published on: 25 March 2019 4:45 PM GMT
कांग्रेस ने घोषित किए 31 उम्मीदवार,संजय निरूपम मुंबई (N-W) सीट से लड़ेंगे चुनाव
X

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने सोमवार को पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र , छत्तीसगढ़, गोवा और दमन एवं दीव में लोकसभा की 31 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए।पार्टी की ओर से दो सूची जारी की गई। पहली सूची में 26 और दूसरी में पांच नाम हैं।पश्चिम बंगाल में 25 और महाराष्ट्र में एक सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।इसके अलावा छत्तीसगढ़ में दो , गोवा में दो और दमन एवं दीव एक उम्मीदवार घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें......लोक सभा चुनाव 2019: सुखराम वापस कांग्रेस की झोली में,पौत्र आश्रय शर्मा को मंडी से टिकट मिलना तय

संजय निरूपम को मुंबई (उत्तर-पश्चिम) से उम्मीदवार बनाया गया है। गौरतलब है कि सोमवार को ही उन्हें मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष पद से मुक्त किया गया और उनके स्थान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा को अध्यक्ष बनाया गया।

यह भी पढ़ें......देश में तबाही का नाम कांग्रेस, इस तबाही को मत आने दें : योगी आदित्यनाथ

पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों की यह 10वीं और 11वीं सूची जारी की है।

यह भी पढ़ें......राशिद अल्वी के चुनाव लड़ने से इनकार के बाद, कांग्रेस ने सचिन चौधरी को दिया टिकट

इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश एवं कुछ अन्य राज्यों के लिए नौ बार में कुल 227 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें संप्रग सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।

(भाषा)

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story