×

राहुल गांधी की नाराजगी के बाद इन दिग्गज नेताओं ने दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की थी जिसके बाद काग्रेस नेता राहुल गांधी को मनाने में लगे हैं, लेकिन वह इस्तीफे पर अड़े हैं।

Aditya Mishra
Published on: 29 Jun 2019 11:59 AM GMT
राहुल गांधी
X

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की थी जिसके बाद काग्रेस नेता राहुल गांधी को मनाने में लगे हैं, लेकिन वह इस्तीफे पर अड़े हैं।

राहुल गांधी के बाद अब राजधानी लखनऊ में भी कांग्रेस के पदाधिकारी इस्तीफा देने पर अड़ गए हैं। इस बीच खबर ये भी आ रही है कि कांग्रेस में नाना पटोले और तरुण कुमार ने राहुल गांधी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

यह भी पढ़ेंओ तेरी! इस रेस में तो रन मशीन विराट ने सचिन को भी पीछे छोड़ दिया

अब यूपी में लगी कांग्रेसियों के इस्तीफे की झड़ी

शनिवार को कांग्रेस विधानमंडल दल की उपनेता एवं महामंत्री उ.प्र.कांग्रेस कमेटी अराधना मिश्रा‘मोना’, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रणजीत सिंह जूदेव, उपाध्यक्ष डॉ. आरपी त्रिपाठी, महामंत्री एवं पूर्व विधायक सतीश अजमानी, महामंत्री एवं पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, महामंत्री हनुमान त्रिपाठी, महामंत्री एवं प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने अपना इस्तीफा भेजा है।

सोशल मीडिया इंचार्ज संजय सिंह ने भी दिया इस्तीफा

विभाग एवं प्रकोष्ठ प्रभारी वीरेन्द्र मदान, संगठन मंत्री शिव पाण्डेय, सचिव एवं प्रवक्ता पंकज तिवारी, प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह, प्रवक्ता डॉ. मंजू दीक्षित, सोशल मीडिया इंचार्ज संजय सिंह ने राहुल गांधी के पक्ष में अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने दी है।

यह भी पढ़ेंजानिए लोकसभा में नेहरू को लेकर शाह ने ऐसा क्या कहा, तिलमिला गई कांग्रेस?

120 पदाधिकारी राहुल को पहले ही भेज चुके है इस्तीफा

कांग्रेस के करीब 120 पदाधिकारी पहले ही राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज चुके हैं, इसमें AICC सचिव, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हैं। कहा जा रहा है कि इस पत्र पर और भी नेता हस्ताक्षर कर सकते हैं। पत्र में कहा गया है कि हम यहां राहुल गांधी के साथ सामूहिक इस्तीफा देंगे।

ये बड़े नाम हैं शामिल

इस्तीफा देने में नेताओं में दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया का भी नाम है। इसके अलावा हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा चौहान का भी नाम शामिल है। सुमित्रा चौहान ने इस्तीफा देते हुए घोषणा की है कि जबतक राहुल गांधी अपना इस्तीफा वापस नहीं लेंगे तबतक वह पार्टी में कोई पद स्वीकार नहीं करेंगी।

ये भी पढ़ें...कांग्रेस ने पार्टी विरोधी टिप्पणी करने के लिए के. त्यागराजन को किया निलंबित

राहुल गांधी ने जाहिर की थी नाराजगी

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की शर्मनाक हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफा देने पर अड़ गए। वहीं हाल ही में राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताऔ और पदाधिकारियों को लेकर नाराजगी जाहिर की थी।

राहुल के इस बयान के बाद लग गई थी इस्तीफों की झड़ी

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि उनके इस्तीफे के बाद किसी मुख्यमंत्री, महासचिव या प्रदेश अध्यक्षों ने हार की जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा नहीं दिया। राहुल गांधी के इस बयान के बाद अब कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी लग गई है और करीब 120 पार्टी पदाधिकारियों ने कांग्रेस अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story