×

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस का बड़ा फैसला, भोपाल से चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। उन्हें भोपाल से प्रत्याशी बनाने का फैसला कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति कर चुकी है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को मिंटो हॉल में पत्रकारों से बातचीत में ये जानकारी दी।

Aditya Mishra
Published on: 23 March 2019 3:51 PM IST
लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस का बड़ा फैसला, भोपाल से चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय सिंह
X

भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। उन्हें भोपाल से प्रत्याशी बनाने का फैसला कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति कर चुकी है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को मिंटो हॉल में पत्रकारों से बातचीत में ये जानकारी दी।

कमलनाथ ने कहा कि भोपाल से दिग्विजय सिंह कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। कमलनाथ मिंटो हॉल में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हो रहे थे।दिग्विलजय सिंह 16 साल बाद सक्रिय राजनीति में लौट रहे हैं।

ये भी पढ़ें...मध्य प्रदेश: प्रहलाद बंधवार की हत्या की वजह आई सामने, शिवराज ने सीएम कमलनाथ को लिखा पत्र

दिग्विजय 2003 में 10 साल तक मुख्ययमंत्री रहने के बाद वे सक्रिय राजनीति से दूर चले गए थे। यह उनका पहला लोकसभा चुनाव होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हुई चुनाव समिति की बैठक में दिग्वि्जय सिंह का नाम फाइनल किया गया।

बता दें कि भोपाल बीजेपी का पुराना गढ़ रहा है। यहां से बीजेपी पिछले 8 चुनावों में जीत दर्ज कर चुकी है। 2014 के लोकसभा चुनावों में यहां से बीजेपी के आलोक संजर विजयी रहे थे। वहीं 1999 में यहां से उमा भारती और 2004 और 2009 में कैलाश जोशी ने जीत दर्ज की थी। ऐसे में साफ है कि कांग्रेस किसी भी सीट पर बीजेपी को वॉकओवर देने के मूड में नहीं है।

इससे पहले कमल नाथ ने कहा था कि दिग्विजय सिंह को किसी मुश्किल सीट से चुनाव लड़ना चाहिए। वहीं आज कमल नाथ ने इसकी घोषणा कर दी। इससे पहले माना जा रहा था कि दिग्विजय को कांग्रेस भोपाल, इंदौर या विदिशा से उतार सकती है।

ये भी पढ़ें...पलटवार ! कमलनाथ के मंत्री ने चॉकलेटी चेहरे पर हेमा को लपेटा

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story