×

पूर्व नौसेना अधिकारी ने पीएम को लिखा पत्र, ‘परमाणु देशद्रोह’ का लगाया आरोप

Gagan D Mishra
Published on: 26 Aug 2017 7:29 AM GMT
पूर्व नौसेना अधिकारी ने पीएम को लिखा पत्र, ‘परमाणु देशद्रोह’ का लगाया आरोप
X
पूर्व नौसेना अधिकारी ने पीएम को लिखा पत्र, ‘परमाणु देशद्रोह’ का लगाया आरोप

नई दिल्ली: नेवी के पूर्व लेफ्टिनेंट कमांडर एसएस लूथरा ने पीएम मोदी को एक पत्र लिख कर नौसेना में हो रहे गड़बड़झाला और भ्रष्टाचार के बारे में बताया है । लूथरा ने पत्र में कुछ सेवारत अधिकारीयों के विद्रोह करने का भी आरोप लगाया है । इस अधिकारी ने हाल ही में ये साबित करने के बाद सेवा छोड़ दी थी कि उप-एडमिरल ने अपने दामाद को बढ़ावा देने के लिए सिस्टम में छेड़छाड़ की थी।

यह भी पढ़ें..तो क्या भ्रष्टाचार-विरोध पर सिर्फ दिखावा कर रहे हैं PM मोदी, RTI में हुआ खुलासा

लूथरा ने मोदी को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि अदालत के आदेश के बावजूद, नौसेना ने अभियुक्त की सहायता जारी रखी। वाइस एडमिरल चटर्जी पिछले हफ्ते एक नागरिक के साथ नौसेना मुख्यालय भी पहुंचे। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने विभिन्न अधिकारियों से मुलाकात की, जिन्होंने मुझे रिपोर्ट सौंपी थी और कार्मिक शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा भी की। उन्हें विभिन्न दस्तावेज, एसीआर और बोर्ड की कार्यवाही भी दिखायी गई,जो कि गोपनीय प्रकृति

के होते हैं और एक सेवानिवृत्त अधिकारी को नहीं दिखाना चाहिए।

यह भी पढ़ें..‘भ्रष्टाचार-मुक्त’ देश बनाने कि मोदी सरकार कि कोशिशें हो रही हैं सफल- सर्वे

लेफ्टिनेंट कमांडर लूथरा ने पत्र में तीन सर्विसिंग अफसरों का भी नाम लिखा है, जिन्होंने पिछले रैंकिंग में हेराफेरी में उप-एडमिरल की सहायता की थी। उन्होंने इसे परमाणु सुरक्षा राजद्रोह कहते हुए आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के निजी लाभ के लिए लालच ने नौसेना प्रणाली की व्यवस्थित विफलता की वजह से न केवल परमाणु पनडुब्बियों की परमाणु सुरक्षा को खतरे में डाला है, बल्कि देश को भारी नुकसान पहुंचाया है।

Gagan D Mishra

Gagan D Mishra

Next Story