×

सरकार ने गंगा मईया को निर्मल करने का किया काम - डा0 महेन्द्र नाथ 

 गंगा को साफ करने के लिए गंदे नालों का पानी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। गंगा के किनारे बसे गांवों में शौचालय उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अब गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाया जा रहा है।

Aditya Mishra
Published on: 14 May 2019 4:07 PM GMT
सरकार ने गंगा मईया को निर्मल करने का किया काम - डा0 महेन्द्र नाथ 
X

लखनऊ: गंगा को साफ करने के लिए गंदे नालों का पानी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। गंगा के किनारे बसे गांवों में शौचालय उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अब गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाया जा रहा है। मोदी जी ने गंगा को साफ करने का जो प्रण लिया है वह उसे जी जान से पूरा करने में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें... प्रमुख सचिव ने किया मेरठ जनपद का दौरा, गन्ना सर्वे की ली जानकारी

यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने सैयदराजा के खरखोलिया, हिगतुरगढ़, नौघरा, नरौली, तिलमोकरम, नगवां, सकरारी, रमरजाय, नेगुरा, रसूलपुर और धानापुर में जनचैपाल के दौरान लोगों को बताई। सभाएं करते हुए उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि आप लोग हर काम छोड़ कर पहले वोट देने जरूर जाइयेगा। उन्होंने कहा कि आप लोगों के सामने जो भी समस्याएं हैं उनको दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 80 फीट ऊंची निषादराज की मूर्ति बनने जा रही है। आने वाले समय में यहां पर गंगा की कटान को बंद कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें... आज़म खान की याचिका पर प्रदेश सरकार से मांगा जवाब

डा0 महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि वोट कटवा लोगों से सावधान रहिए, हमारे साथ में सभी पिछड़ी जातियां है। निषाद पार्टी का हम लोगों को साथ मिला है और संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद को हमारी पार्टी ने प्रत्याशी भी बनाया है। संत कबीर नगर की सीट से वह चुनाव लड़ रहे हैं और वह चुनाव जीतकर आ रहे हैं।

डा0 पाण्डेय ने कहा कि दो प्रबल विरोधी दल भ्रष्टाचार से बचने के लिए एक हो गये है, जनता इन्हें करारा जबाव देगी। सपा और बसपा की सरकारें प्रदेश में लूट के अड्डो के रूप में याद की जाती है। उन्होंने कहा कि दरकी हुई राजनीतिक जमीन सहेजने के लिए रोजा इफ्तार में टोपियां बदलने वाले सपा-बसपा व कांग्रेस के लोग मंदिरों की घंटियां बजा रहे है। डा0 पाण्डेय कहा कि सेना ने बालाकोट पर हमला किया तो यहां अखिलेश, मायावती और राहुल गांधी बेचैन हो उठे।

यह भी पढ़ें... रायबरेली: दबंगों ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

उन्होंने कहा कि कांग्रेस 60 वर्षों तक गरीबी हटाओं का नारा देती रही। लेकिन गरीब और गरीब होता चला गया और नेहरू-गांधी परिवार और अमीर होता चला गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज विकास के सिम्बल के रूप में जाने जाते है, जो गरीबो की आर्थिक उन्नति के साथ सामाजिक उत्थान के काम में भी लगे है। भाजपा अपने दो मजबूत स्तम्भ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह की विकास की नीतियों के दम पर भारत का निरंतर विकास कर रही है।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story