×

प्रमुख सचिव ने किया मेरठ जनपद का दौरा, गन्ना सर्वे की ली जानकारी

प्रदेश के प्रमुख सचिव, गन्ना एवं चीनी संजय आर भूसरेड्डी ने मंगलवार को मेरठ जनपद के दौराला क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान प्रमुख सचिव ने पेराई सत्र 2019-20 हेतु विभाग व चीनी मिल द्वारा संयुक्त रूप से किये जा रहे गन्ने सर्वे का निरीक्षण किया।

Aditya Mishra
Published on: 14 May 2019 3:49 PM GMT
प्रमुख सचिव ने किया मेरठ जनपद का दौरा, गन्ना सर्वे की ली जानकारी
X

लखनऊ: प्रदेश के प्रमुख सचिव, गन्ना एवं चीनी संजय आर भूसरेड्डी ने मंगलवार को मेरठ जनपद के दौराला क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान प्रमुख सचिव ने पेराई सत्र 2019-20 हेतु विभाग व चीनी मिल द्वारा संयुक्त रूप से किये जा रहे गन्ने सर्वे का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित किसानों से वार्ता की व उनसे आमदनी बढ़ाने हेतु सहफसली खेती करने को कहा।

यह भी पढ़ें...दो राज्यसभा सीटों और विधान परिषद की 4 सीटों के लिये सात जून को चुनाव

प्रदेश के प्रमुख सचिव, गन्ना एवं चीनी संजय आर भूसरेड्डी ने मेरठ जनपद के दौराला क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव ने आगामी पेराई सत्र 2019-20 की तैयारी हेतु विभाग व चीनी मिल द्वारा संयुक्त रूप से कराये जा रहे गन्ना सर्वे का ग्राम दौराला में औचक निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें...जनता तो चुनाव में व्यस्त है, यहां राम मंदिर निर्माण पर बन रही रणनीति!

मौके पर उपस्थित कृषकों से आमदनी बढ़ाने हेतु सहफसली खेती अपनाने की सलाह दी गयी। किसान गन्ने के साथ फूल व सब्जी आदि की सहफसली लेकर अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने सलाह दी कि क्षेत्र व समय चक्र अनुसार खरबूजा, तरबूज, चना, मटर, चुकंदर व गाजर आदि की सहफसली खेती कर अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें...शिव नादर यूनिवर्सिटी को यूनिवर्सिटी ऑफ द ईयर मिल चुका है पुरस्कार: राजीव सिंह

प्रमुख सचिव ने किसानों से कहा कि सर्वेक्षण के समय कृषक अपने खेत पर उपस्थित रहकर अपने समक्ष गन्ना सर्वेक्षण कराये तथा सर्वेक्षण के समय निर्धारित प्रारूप पर घोषणा पत्र भरकर सर्वे कर्मी को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें। साथ ही किसान अपना नाम, गन्ना प्रजाति, फसल का विवरण आदि भी सही-सही अंकित करा ले।

यह भी पढ़ें...मुरादाबाद: 8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, रंगे हाथों पकड़ाया युवक

जिससे कि उन्हें पेराई सत्र के दौरान कोई समस्या का सामना न करने पड़े। सभी किसान को अपनी स्वप्रमाणित खतौनी व घोषणा पत्र जमा करना अनिवार्य है इसके जमा न करने पर उनका आगामी पेराई सत्र हेतु गन्ना सट्टा संचालित नहीं किया जायेगा। सर्वे उपरान्त गन्ना कृषक को उसके प्लाट या खेत पर ही माप पर्ची उपलब्ध करायी जायेगी। गन्ना सर्वेक्षण का कार्य शुद्धता व पारदर्शिता के लिये जीपीएस युक्त एचएचसी मशीन से किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों द्वारा गन्ना सर्वे की क्रॉस चेकिंग भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें...Crime Updates: सेक्स रैकेट पकड़े जाने के साथ जारी हुई एनकाउंटर्स की लिस्ट!!!

प्रमुख सचिव ने इसके उपरान्त सहकारी गन्ना विकास समिति लि. दौराला के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। समिति सचिव आनन्द कुमार दुबे को साफ-सफाई व पत्रावलियों के रख-रखाव में सुधार लाने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव के साथ निरीक्षण के समय उप गन्ना आयुक्त मेरठ, हरपाल सिंह, जिला गन्ना अधिकारी हापुड़, ओमप्रकाष सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक दौराला व सचिव, सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड दौराला आदि उपस्थित रहे।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story