×

HEALTH: अगर खाएंगे मूंग दाल, तो मिलेंगे आपको अनेक लाभ

suman
Published on: 10 Nov 2016 10:28 AM GMT
HEALTH: अगर खाएंगे मूंग दाल, तो मिलेंगे आपको अनेक लाभ
X

लखनऊ: अरहर की दाल पित्त, कफ और खून के विकार खत्म करने का काम करती है। इसमें प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, फास्फोरस, विटामिन ए और बी तत्व पाए जाते हैं। मूंग की दाल को सभी दालों में सेहत के लिए बेस्ट माना जाता है। प्रोटीन से भरपूर यह दाल पौष्टिक गुणों से भरपूर है। इसके बहुत फायदे है।

मूंग की दाल खाने से शरीर को ताकत मिलती है। बीमार लोगों को मूंग की दाल खाने की सलाह दी जाती है। मूंग दाल प्रोटीन और पाचन में सहायक फाइबर का अच्छा स्रोत है।

moond-dalo

बुखार होने पर मूंग की दाल में सूखे आंवले को डालकर पकाएं। इसे रोज दिन में दो बार खाने से बुखार ठीक होता है और दस्त भी खत्म होता है। मूंग दाल कैंसर के जीवाणुओं के बनने की प्रक्रिया को खत्म करती है।

टायफॉयड के रोगी को मूंग की दाल बनाकर देने से लाभ होता है, लेकिन दाल के साथ घी और मसालों का इस्तेमाल बिलकुल ना करें |

कब्ज से परेशानी है, तो मूंग दाल की खिचड़ी खाएं। मूंग की दाल खाने से पेट सही रहता है।

moond-dalo

मूंग की दाल के पाउडर में पानी में मिलाकर मालिश करने से पसीना ज्यादा आने की समस्या दूर हो जाती है।

छिलके सहित मूंग की पिसी दाल का लेप करने से दाद, खाज-खुजली की समस्या दूर हो जाती है।

suman

suman

Next Story