×

भारत कांग्रेस मुक्त होने पर ही गरीबी से मुक्त होगा : राजनाथ

उन्होंने कहा, ‘‘ अब, राहुल गांधी यह वादा कर रहे हैं। तथ्य यह है कि देश कांग्रेस मुक्त होने पर ही गरीबी से मुक्त होगा।’’

Roshni Khan
Published on: 18 April 2019 10:09 AM GMT
भारत कांग्रेस मुक्त होने पर ही गरीबी से मुक्त होगा : राजनाथ
X

अमता (पश्चिम बंगाल): केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के घोषाणा पत्र में गरीबी मिटाने के वादे का उपहास उड़ाते हुए कहा कि भारत कांग्रेस मुक्त होने पर ही गरीबी से मुक्त हो पाएगा।

ये भी देखें:जानिए कौन है BJP प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा पर जूता फेकने वाला शक्ति भार्गव

हावड़ा जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू के दिनों से ही कांग्रेस गरीबी मिटाने का वादा कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ अब, राहुल गांधी यह वादा कर रहे हैं। तथ्य यह है कि देश कांग्रेस मुक्त होने पर ही गरीबी से मुक्त होगा।’’

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य में उसके शासन के अधीन लोकतंत्र का अस्तित्व समाप्त हो गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ लोकतंत्र का बंगाल में कोई अस्तित्व नहीं है। विपक्षी दलों के साथ जिस तरह हिंसा की जा रही है, क्या यह लोकतंत्र की निशानी है? बंगाल में हम लोकतंत्र बहाल होने तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।’’

ये भी देखें:पोम्पिओ को परमाणु वार्ता से हटाना चाहता है उ. कोरिया

तृणमूल कांग्रेस के ‘‘मा, माटी और मानुष’’ नारे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, तृणमूल के शासन में ‘‘ मां, मातृभूमि और लोग सभी पीड़ित हैं।’’

(भाषा)

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story