×

इंफोसिस के राजगोपालन ने दिया इस्तीफा, विशाल सिक्का के थे खास

मशहूर  साॅफट वेयर कंपनी इंफोसिस में हलचल मची हुई है। इस्तीफों का दौर चल रहा है। एक के बाद एक प्रमुख भूमिका निभाने वाले जिम्मदार पदों पर सफलता पूर्वक कार्य कर रहे पदाधिकारी कं

Anoop Ojha
Published on: 18 Sep 2017 8:37 AM GMT
इंफोसिस के राजगोपालन ने दिया इस्तीफा, विशाल सिक्का के थे खास
X
इंफोसिस के राजगोपालन ने दिया इस्तीफा, विशाल सिक्का के थे खास

बेंगलुरु: मशहूर साफ्ट वेयर कंपनी इंफोसिस में हलचल मची हुई है। इस्तीफों का दौर चल रहा है। एक के बाद एक प्रमुख भूमिका निभाने वाले जिम्मेदार पदों पर सफलता पूर्वक कार्य कर रहे पदाधिकारी कंपनी को त्यागपत्र सौंप चुकें है। ताजा नाम संजय राजगोपालन का है संजय कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत थे। इसके पहले विशाल सिक्का ने त्यागपत्र दे कर सबको चौका दिया था। उनको कंपनी छोड़े अभी लगभग एक महीना ही बीता है। वो कंपनी के एमडी थे। वे 3 साल 2 महीने तक इंफोसिस में रहे।

जब से विशाल सिक्का ने इस्तीफा दिया था, तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट संजय राजगोपालन भी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। और महीने भर में यह सच भी हो गया। राजगोपालन कंपनी में डिजाइन थिंकिंग के अलावा क्रिएटिव और समस्याओं के समाधान के लिए यूजर सेंट्रल अप्रोच को लीड किया साथ ही कंपनी को इन चीजों को लागू करने में मदद की।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story