×

झारखंड में लोकसभा चुनाव का फॉर्मूला 7+4+2+1= महागठबंधन

झारखंड में महागठबंधन के तहत कांग्रेस 7 सीटों पर जेएमएम 4, जेवीएम 2 और आरजेडी को 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। जेएमएम अध्यक्ष शिबू सोरेन के आवास पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार, हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी ने सीट का ऐलान किया। कांग्रेस की 7 सीट में रांची, खूंटी, लोहरदग्गा, धनबाद, चतरा, हजारीबाग और चाईंबासा शामिल है।

Rishi
Published on: 24 March 2019 12:06 PM GMT
झारखंड में लोकसभा चुनाव का फॉर्मूला 7+4+2+1= महागठबंधन
X

रांचीः झारखंड में महागठबंधन के तहत कांग्रेस 7 सीटों पर जेएमएम 4, जेवीएम 2 और आरजेडी को 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। जेएमएम अध्यक्ष शिबू सोरेन के आवास पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार, हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी ने सीट का ऐलान किया। कांग्रेस की 7 सीट में रांची, खूंटी, लोहरदग्गा, धनबाद, चतरा, हजारीबाग और चाईंबासा शामिल है।

ये भी देखें : लोकसभा चुनाव : जानिए रायगढ़ लोकसभा सीट के बारे में, सिर्फ यहां…

वहीं जेएमएम की 4 सीट में दुमका, राजमहल, गिरिडीह, जमशेदपुर शामिल हैं। जेवीएम की 2 सीट कोडरमा और गड्डा हैं। आरजेडी के लिए पलामू सीट।

ये भी देखें : BJP का राहुल गांधी पर बड़ा आरोप, पूछा- 55 लाख की संपत्ति कैसे हुई 9 करोड़?

इसके साथ ही ये भी ऐलान हुआ है कि किसी एक अल्पसंख्यक नेता को राज्य सभा भी भेजा जाएगा जो इस महागठबंधन में शामिल किसी एक पार्टी का होगा।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story