×

Lok sabha Election 2019: बाबूलाल मरांडी ने कोडरमा सीट से पर्चा भरा

झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को कोडरमा संसदीय सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कोडरमा में छह मई को मतदान होना है।

Anoop Ojha
Published on: 15 April 2019 5:02 PM GMT
Lok sabha Election 2019:  बाबूलाल मरांडी ने कोडरमा सीट से पर्चा भरा
X

गिरिडीह: झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को कोडरमा संसदीय सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कोडरमा में छह मई को मतदान होना है।

मरांडी यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी सह उपायुक्त राजेश पाठक को अपना नामांकन पत्र सौंपा।

यह भी पढ़ें.....महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई करे आयोग: दिल्ली महिल आयोग

कोडरमा में उनका सीधा मुकाबला राजद से भाजपा में हाल में शामिल हुई अन्नपूर्णा सिंह यादव के साथ होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें.....ओमप्रकाश राजभर कल प्रेसवार्ता कर पूर्वांचल के 25 प्रत्याशियों की सूची जारी करेंगे

नामांकन के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए मरांडी ने भीड़ द्वारा हिंसा में लोगों के मारे जाने पर चिंता जतायी। उन्होंने कांग्रेस की न्यूनतम आय योजना (न्याय) का समर्थन किया और कहा कि इससे गरीबों को बहुत लाभ होगा।

(भाषा)

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story