×

पाकिस्तान-चीन में गांधी: भारत ही नहीं इन देशों में भी बापू बने सबकी पसंद

2 अक्टूबर को दुनिया महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनायेगा। महात्मा गांधी ऐसी शख्सियत रहे हैं जिनके आचरण से पूरी दुनिया प्रभावित रही है और हर देश में उनकी प्रतिमाएं देखने को मिलती हैं।

Shreya
Published on: 6 April 2023 7:29 PM (Updated on: 6 April 2023 7:41 PM)
पाकिस्तान-चीन में गांधी: भारत ही नहीं इन देशों में भी बापू बने सबकी पसंद
X
पाकिस्तान-चीन में गांधी: भारत ही नहीं इन देशों में भी बापू बने सबकी पसंद

2 अक्टूबर को दुनिया महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनायेगा। महात्मा गांधी ऐसी शख्सियत रहे हैं जिनके आचरण से पूरी दुनिया प्रभावित रही है और हर देश में उनकी प्रतिमाएं देखने को मिलती हैं। पाकिस्तान से लेकर चीन, अमेरिका और जर्मनी जैसे कई देशों में उनकी मूर्तियां लगी हुई हैं। करीब 84 देशों में महात्मा गांधी की 110 से अधिक मूर्तियां लगी हैं। आंकड़ों के अनुसार उनकी अमेरिका में 8 मूर्तियां और जर्मनी में उनकी 11 मूर्तियां लगी हुई हैं। बल्कि चीन जैसे देश में भी महात्मा गांधी की मूर्ति स्थापित है।

यह भी पढ़ें: ‘महात्मा गांधी ने पर्यावरण की समस्या को तभी समझ लिया था जब किसी को इसकी चिंता नहीं थी’

आपको बताते हैं किन-किन देशों में बापू की प्रताएं लगी हुई हैं-

एक आंकड़े के अनुसार दक्षिण अफ्रीका में बापू की तीन प्रतिमाएं लगी हुई हैं। जहां पर उन्होंने सबसे पहले सत्याग्रह का उपयोग किया था। अमेरिका के वाशिंगटन के बेलेवुए में बापू की प्रतिमाएं स्थापित हैं।

वहीं श्रीलंका के जाफना क्षेत्र में भी बापू की प्रतिमा स्थापित है। स्पेन के बुर्गस शहर में महात्मा गांधी की प्रतिमा लगी हुई है। वहीं ब्रिटेन के लिसेस्टर में भी महात्मा गांधी की मूर्ति लगी हुई है।

कनाडा के ओंटारियो सहित अन्य शहरों में भी बापू की तीन प्रतिमाएं शामिल हैं। वहीं इटली, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में बापू की प्रतिमाएं स्थापित हैं। यहां बापू की 2-2 प्रतिमाएं स्थापित हैं। इसके साख ही रुस और स्विट्जरलैंड में भी उनकी प्रतिमाएं शामिल हैं।

वहीं विदेश मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, इराक, इंडोनेशिया, फ्रांस, फी, गुयाना, हंगरी, जापान, बेल्जियम, कोलंबिया, कुवैत, सऊदी अरब, नयूजीलैंड, पोलैंड, नेपाल, मालावी, बेलारूस, सिंगापुर, मलेशिया, युगांडा, तुर्कमेनिस्तान, वियतनाम, स्पेन, तंजानिया जैसे देशों में बापू की मूर्तियां स्थापित हैं।

यह भी पढ़ें: अब BJP के इस नेता ने महात्मा गांधी को बताया- ‘पाकिस्तान का राष्ट्रपिता’

Shreya

Shreya

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!