×

पानी नहीं रहस्यों से भरा है ये कुआं,अंदर से निकलती है रोशनी, जो आजतक है अनसुलझा

दुनिया में रहस्यों की कोई कमी नहीं है। ऐसी कई जगहें है जो अपने में रहस्यमयी नजर आती है। यहां तक विज्ञान के पास भी इन घटनाओं का कोई निश्चित कारण नहीं है। ऐसी ही एक जगह पुर्तगाल के सिन्तारा के पास हैं, यहां पर एक रहस्यमयी कुआं है

suman
Published on: 22 July 2023 2:49 AM GMT
पानी नहीं रहस्यों से भरा है ये कुआं,अंदर से निकलती है रोशनी, जो आजतक है अनसुलझा
X

जयपुर: दुनिया मेंरहस्यों की कोई कमी नहीं है। ऐसी कई जगहें है जो अपने में रहस्यमयी नजर आती है। यहां तक विज्ञान के पास भी इन घटनाओं का कोई निश्चित कारण नहीं है। ऐसी ही एक जगह पुर्तगाल के सिन्तारा के पास हैं, यहां पर एक रहस्यमयी कुआं है जिसकी खासियत यह है की इस कुएं की जमीन के अंदर से रोशनी निकलती है और बाहर की ओर आती है।

लोग इस कुएं को 'विशिंग वेल' कहते हैं। कहा जाता है कि यह कुआं लोगों की हर इच्छा को पूरी करता है। यही वजह है कि लोग इस कुएं में सिक्के डालकर अपनी मनोकामना मांगते हैं और उनकी इच्छा जरूर पूरी होगी।इसका विश्वास रखते हैं। किसी भी कुएं का प्रयोग पानी को संरक्षित करने के लिए किया जाता था, लेकिन यह दुनिया का ऐसा कुआं है जिसकी नींव धार्मिक दीक्षा संस्कारों के लिए डाली गई थी।

OMG: यहां की गायें सुनती है संगीत, तभी देती है दूध, जानिए कैसे?

इस कुएं का सबसे बड़ा रहस्य यही है कि इसके अंदर एक रोशनी नजर आती है, जो आमतौर पर संभव ही नहीं है, क्योंकि इस कुएं में रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है। बड़े-बड़े विद्वानों से लेकर वैज्ञानिक तक इस रहस्य को सुलझाने में असमर्थ रहे। इस कुएं की गहराई शायद किसी चार मंजिला इमारत के बराबरहै। कहा जाता है कि इस कुएं में जितना ज्यादा जमीन के अंदर जाने की कोशिश की जाती है, कुआं उतना ही संकरा होता जाता है। यही सारे कारण हैं कि यह कुआं आज तक सभी के लिए एक रहस्य ही बना हुआ है।

दरअसल इस कुएं को विशिंग वेल माना जाता है। लोग इसमें सिक्का डालकर मन्नत मांगते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से उनकी इच्छाएं पूरी होती है। हालांकि, जो भी पर्यटक यहां घूमने आते हैं, उनके बीच हमेशा यह सवाल उठता है कि कुएं के अंदर से आने वाली रोशनी कहां से आती है, लेकिन आज तक यह रहस्य अनसुलझा है।लेडीरिनथिक ग्रोटा नाम का यह कुआं उल्टे टॉवर की तरह है।

रोहित शर्मा की वजह से भारतीय कप्तान विराट कोहली को हुआ नुकसान! जानें कैसे?

suman

suman

Next Story