×

PMमोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस मेँ बोले- यह पहला मौका होगा जब बहुमत की सरकार दोबारा आएगी

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  मौजूद है।

Anoop Ojha
Published on: 17 May 2019 11:18 AM GMT
PMमोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस मेँ बोले- यह पहला मौका होगा जब बहुमत की सरकार दोबारा आएगी
X

नई दिल्ली: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार बड़ी संख्या में एकत्र हुए संवाददाताओं से पहली बार यहां रूबरू हुये और दावा किया कि चुनाव के बाद भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी। मोदी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पिछली बार 16 मई को चुनाव परिणाम आया था और 17 मई को एक दुर्घटना हुई थी। 17 मई को सट्टाखोरों को मोदी की हाजिरी का बड़ा नुकसान हुआ था। सट्टा लगाने वाले तब सब डूब गये थे, यानी ईमानदारी की शुरुआत 17 मई को हो गई थी।’’

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं मानता हूं कि कुछ बातें हम गर्व के साथ दुनिया से कह सकते हैं। ये दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, ये लोकत्रंत की ताकत दुनिया के सामने ले जाना हम सबका दायित्व है। हमें विश्व को प्रभावित करना चाहिए कि हमारा लोकतंत्र कितनी विविधताओं से भरा है चुनाव शानदार रहा, एक सकारात्मक भाव से चुनाव हुआ। पूर्ण बहुमत वाली सरकार पांच साल पूरे करके दोबारा जीतकर आए ये शायद देश में बहुत लंबे अर्से के बाद हो रहा है। ये अपने आप में बड़ी बात है।

यह भी पढ़ें......अर्जुन कपूर ने बीजेपी कैंडिडेट प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर साधा निशाना

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि जनता हमसे आगे रही है। हम जितनी उम्मीद कर रहे थे उससे ज्यादा समर्थन मिला है। 2014 में इस देश ने बीजेपी के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश दिया था। मोदी के नाम पर एक प्रयोग किया गया था जो कामयाब रहा। ये चुनाव आजादी के बाद के चुनाव में भाजपा की दृष्टि से सबसे ज्यादा मेहनत करने वाला, सबसे विस्तृत चुनाव अभियान रहा है।इस चुनाव में हमारा अनुभव के अनुसार जनता हमसे आगे आगे रही है।मोदी सरकार फिर से बनाने के लिए जनता का उत्साह भाजपा से आगे रहा है।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, भाजपा जनसंघ के समय से और भाजपा के बनने के बाद से संगठनात्मक तरीके से काम करने वाली पार्टी रही है।संगठन हमारे सभी कामों का प्रमुख अंग रहा है ।देश के सम्मान को बढ़ाने का काम हमारी सरकार ने किया है।पूरी दुनिया में भारत को एक शक्ति के रूप में स्थापित करने का काम मोदी सरकार ने किया है।देश के गरीब, किसान, महिला, गांव, शहर समाज के हर वर्ग को हमारी सरकार की 133 योजनाएं ने छुआ है। 133 योजनाओं के आधार पर देश में नई चेतना की जागृति हुई है।देश के गरीब, किसान, महिला, गांव, शहर समाज के हर वर्ग को हमारी सरकार की 133 योजनाओं ने छुआ है। 133 योजनाओं के आधार पर देश में नई चेतना की जागृति हुई है।

यह भी पढ़ें......LIVE:PM मोदी की प्रेस कॉन्फ्रेंस,शाह बोले- महंगाई-भ्रष्टाचार मुद्दा नहीं बना

ये पहला ऐसा चुनाव है जहां विपक्ष की ओर से महंगाई और भ्रष्टाचार चुनाव के मुद्दे नहीं थे।

बहुत समय बाद देश की जनता ने ऐसा चुनाव देखा है जिसमें ये मुद्दे गायब थे

हमने 50 करोड़ गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया है। उन्हें आधारभूत सुविधाएं देकर एहसास दिया है कि देश के विकास में उनकी भी हिस्सेदारी है

हमने बूथ और शक्ति केंद्रों की रचना के साथ जितने चुनाव आए लगभग सभी में हमने सफलता प्राप्त की। 2014 में हमारे पास 6 सरकारें थीं आज हमारे पास 16 सरकारें हैं

मैं बहुत गर्व के साथ कह रहा हूं कि देश की आजादी के बाद सबसे ज्यादा परिश्रमी और विस्तृत चुनाव अभियान हमारे नेता नरेन्द्र मोदी जी ने किया है

कुल 142 जनसभाओं को मोदी जी ने इस चुनाव में संबोधित किया है और 4 रोड शो किये।

इन जनसभाओं में अनुमानित 1 करोड़ 50 लाख से ज्यादा लोगों के साथ नरेन्द्र मोदी जी ने संपर्क स्थापित किया है

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story