×

कर्नाटक में PM ने कहा- बोफोर्स और सिख दंगा कराने वालों के साथ 'न्याय' होना पक्का

पीएम ने कहा कि बोफोर्स घोटाला करने वालों के साथ अब 'न्याय होना पक्का है'। नेशनल हेराल्ड हाउस घोटाला करने वालों के साथ 'न्याय पक्का है'। सिख दंगा करने वालों के साथ अब 'न्याय होना पक्का है।

Shivakant Shukla
Published on: 9 April 2019 4:15 PM IST
कर्नाटक में PM ने कहा- बोफोर्स और सिख दंगा कराने वालों के साथ न्याय होना पक्का
X

कर्नाटक: यहां के चित्रदुर्ग में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में आपको सिर्फ सांसद नहीं चुनना है, सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं चुनना है, बल्कि एक मजबूत भारत के लिए मज़बूत सरकार चुननी है। मजबूत सरकार ही देशहित में बड़े फैसले ले सकती है।

ये भी पढ़ें— प्रियंका के रोड शो में आपस में भिड़े कांग्रेसी कार्यकर्ता, जमकर लगाये नारे

पीएम ने कहा कि कर्नाटका की सरकार कौन चला रहा है, ये किसी को अंदाज़ा नहीं है। क्योंकि दोनों हारे हुए दल सिर्फ सत्ता के लिए, स्वार्थ के लिए साथ आए हैं, इसलिए एक दूसरे को संभालने में ही लगे हुए हैं। कांग्रेस की ये स्पष्ट सोच रही है कि जहां मौका मिले, वहां समाज को ही बांट दो। आजादी के समय से ही इनकी रणनीति तुष्टिकरण की रही है और आज भी स्पष्ट दिख रही है। इनको ना तो देश की चिंता है और ना ही संविधान की।

पीएम ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस-जेडीएस का तुष्टिकरण है, दूसरी तरफ जाति-वर्ग, पंथ से ऊपर बीजेपी का सबका साथ-सबका विकास का मंत्र है। इसी मंत्र पर चलते हुए, हम नए भारत के निर्माण के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं। एक तरफ कांग्रेस-जेडीएस का तुष्टिकरण है, दूसरी तरफ जाति-वर्ग, पंथ से ऊपर बीजेपी का सबका साथ-सबका विकास का मंत्र है। इसी मंत्र पर चलते हुए, हम नए भारत के निर्माण के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें— बूथ से जीत का मंत्र दे गए शाह, हर बूथ पर तीन दिन का विशेष अभियान चलाने का दिया निर्देश

पीएम ने कहा कि बोफोर्स घोटाला करने वालों के साथ अब 'न्याय होना पक्का है'। नेशनल हेराल्ड हाउस घोटाला करने वालों के साथ 'न्याय पक्का है'। सिख दंगा करने वालों के साथ अब 'न्याय होना पक्का है।

उन्होंने कहा कि दुनिया भर में भारत की जय जयकार हो रही है तो उसका कारण आप लोग हैं आपका एक वोट है। इस चुनाव में आपको सिर्फ सांसद नहीं चुनना है, सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं चुनना है, बल्कि एक मजबूत भारत के लिए मज़बूत सरकार चुननी है। मजबूत सरकार ही देशहित में बड़े फैसले ले सकती है। कर्नाटका की सरकार कौन चला रहा है, ये किसी को अंदाज़ा नहीं है। क्योंकि दोनों हारे हुए दल सिर्फ सत्ता के लिए, स्वार्थ के लिए साथ आए हैं, इसलिए एक दूसरे को संभालने में ही लगे हुए हैं।

ये भी पढ़ें— पाकिस्तान से ऐसे निपटे कि वह भारत से दोबारा उलझने लायक ना बचे : उद्धव ठाकरे

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story