×

आखिरी चुनावी रैली में बोले PM- फिर बनेगी मोदी सरकार, अबकी बार 300 पार

लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। पिछले करीब 2 महीने से चल रहा रैलियों और भाषणों का दौर आज ही खत्म होगा।

Aditya Mishra
Published on: 17 May 2019 7:16 AM GMT
आखिरी चुनावी रैली में बोले PM- फिर बनेगी मोदी सरकार, अबकी बार 300 पार
X

मध्यप्रदेश: लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। पिछले करीब 2 महीने से चल रहा रैलियों और भाषणों का दौर आज ही खत्म होगा। शाम 5 बजे प्रचार थमने के बाद अब 19 मई को आखिरी चरण का मतदान होना है। आखिरी राउंड में 59 सीटों पर वोटिंग है जिसको मद्देनज़र आज आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई दिग्गजों की रैलियां हैं।

यह भी पढ़ें... प्रियंका ने मेटगाला के बाद फिर लूटी महफिल, ‘कान’ में किया कुछ ऐसा ड्रेस-अप

लोकसभा चुनाव 2019 की अपनी आखिरी रैली को संबोधित करने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश पहुंचे। मध्य प्रदेश के खरगोन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चुनावी रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने प्रचार की शुरुआत मेरठ से हुई थी और आखिरी सभा में खरगोन में कर रहा हूं।

यह भी पढ़ें... आज से समाप्त होगा चुनावी बोल बचन का दौर, इन दिग्गजों का सियासी इम्तिहान

PM ने कहा कि 19 तारीख को जब आप वोट डालेंगे तो इतिहास रच रहे होंगे, आप लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इस बार पूरा देश दल के लिए नहीं देश के लिए कर रहा है। जनता इस बार सरकार नहीं, देश का भविष्य बनाने के लिए अपना वोट डाल रही है।

यह भी पढ़ें... किसने बोला की हर धर्म में आतंकवादी होते हैं?

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story