×

प्रियंका ने मेटगाला के बाद फिर लूटी महफिल, 'कान' में किया कुछ ऐसा ड्रेस-अप

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पब्लिक इवेंट्स पर शानदार लुक के मामले में महारथ हासिल कर ली है। वह जब भी रेड कार्पेट पर उतरती हैं सबको पीछे छोड़ देती हैं। अब कान फिल्म फेस्टिव के रेड कार्पेट पर भी प्रियंका ने यूं ही जलवा बिखेरा।

Vidushi Mishra
Published on: 17 May 2019 6:56 AM GMT
प्रियंका ने मेटगाला के बाद फिर लूटी महफिल, कान में किया कुछ ऐसा ड्रेस-अप
X

मुम्बई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पब्लिक इवेंट्स पर शानदार लुक के मामले में महारथ हासिल कर ली है। वह जब भी रेड कार्पेट पर उतरती हैं सबको पीछे छोड़ देती हैं। अब कान फिल्म फेस्टिव के रेड कार्पेट पर भी प्रियंका ने यूं ही जलवा बिखेरा। 16 मई के दिन वह दो अलग-अलग लुक में नजर आईं। पहले इवेंट के लिए उन्होंने पर्ल व्हाइट ड्रेस चुनी।

यह भी देखें... कान्स 2019: रेड कार्पेट पर उतरीं हुस्न की मल्लिका दीपिका पादुकोण, नजरों में गयी छा

लेकिन रेड कार्पेट के लिए स्टाइल जुदा था। इसके लिए उन्होंने एक ब्लैक शिमर ड्रेस चुनी थी। जिसकी हाईलाइट उसकी हाई स्लिट थी। प्रियंका वहां दो फिल्मों की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। 5B नाम से एक डॉक्युमेंट्री HIV/AIDS पर थी। वहीं दूसरी एक म्जूकिल फैंटेसी फिल्म थी। इसका नाम 'रॉकेटमैन' था। यह फिल्म म्यूजीशियन एल्टन जॉन के शुरुआती दिनों पर आधारित है।

प्रियंका के दोनों लुक्स को सोशल मीडिया ही नहीं सेलेब्स से भी काफी तारीफ मिली। उनके पति निक जोनास ने उन्हें गॉर्जियस कहा। पैरिस हिल्टन ने भी यही बात दोहराई। ईशा गुप्ता, भूमि पेडनेकर को प्रियंका का लुक पसंद आया। वहीं अर्जुन कपूर और इशान खट्टर प्रियंका की तस्वीरों पर मजाकिया कमेंट करते दिखे। अर्जुन ने लिखा, 'सर्फ एक्सेल वाइब्स'।

यह भी देखें... प्यार तो सभी करते हैं निभाना कोई आयुष्मान से सीखें, बनें ताहिरा के परफेक्ट हसबैंड

रेड कार्पेट से अलग अगर वर्क फ्रंट पर बात करें तो प्रियंका की आखिरी हॉलीवुड रिलीज 'Isn’t It Romantic' थी। इसके अलावा उन्होंने शोनाली बोस की फिल्म 'The Sky Is Pink' की शूटिंग कर ली है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम हैं। हॉलीवुड की बात करें तो वह जल्द मिंडी कलिंग के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम करने वाली हैं। यह फिल्म बिग फैट इंडियन वेडिंग पर आधारित है।

फिल्मी करियर के अलावा प्रियंका सोशल मीडिया पर भी नई ऊंचाइयां छू रही हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स हर दिन बढ़ रहे हैं। ये नंबर अब 40 मिलियन हो गया है। वहीं दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स का नंबर अभी 35 मिलियन है। वह प्रियंका के करीब ही हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story